फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   75 percent of youth in India consumed alcohol before the age of 21

भारत में 75 फीसदी युवा 21 साल की उम्र से पहले ही कर लेते हैं शराब का सेवन: सर्वे

Fri, 27 Sep 2019 08:32 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 27 Sep 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
75 percent of youth in India consumed alcohol before the age of 21
सांकेतिक तस्वीर

कई शहरों में किए गए एक सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है कि भारत में करीब 75 फीसदी युवा 21 साल की उम्र पूरी होने से पहले ही शराब का सेवन कर लेते हैं। शराब के सेवन के लिए कानूनी उम्र सीमा 21 साल है। दक्षिण मुंबई में स्थित सेंट जेवियर कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्रों ने हाल में यह सर्वेक्षण किया। कॉलेज में इतिहास विभाग के प्रमुख डॉ. अवकाश जाधव के मार्गदर्शन में यह सर्वेक्षण किया गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के नतीजों को सहायक पुलिस आयुक्त और अधीक्षक, नशीला पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), भूमेश अग्रवाल के सामने गुरुवार को पेश किया गया। सर्वेक्षण में मुंबई, पुणे, दिल्ली, कोलकाता, राजस्थान समेत कई शहरों के 16 से 21 साल आयु वर्ग के कम से कम 1,000 युवाओं को शामिल किया गया था। इस सर्वेक्षण में चेक गणराज्य की राजधानी प्राग और मध्य यूरोप के देश हंगरी को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन


सर्वेक्षण में यह पता चला है कि कम से कम 75 फीसदी युवा 21 साल की उम्र पूरी होने से पहले ही शराब का सेवन कर चुके थे, जबकि शराब के सेवन के लिए कानूनी उम्र 21 साल है। 47 फीसदी युवा सिगरेट का सेवन कर चुके थे। इसमें यह भी कहा गया है कि 20 फीसदी युवा मादक पदार्थ का, जबकि 30 फीसदी युवा हुक्का पी चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 88 फीसदी युवा 16 से 18 वर्ष की उम्र में अन्य तरह का नशा कर चुके थे। इसके अनुसार जिज्ञासा, साथियों का दबाव और ऐसे नशीले पदार्थों तक आसान पहुंच ऐसे प्रमुख कारक हैं जो युवाओं को नशे की ओर धकेलते हैं।

सर्वेक्षण में शामिल 17 फीसदी युवाओं ने बताया कि अपनी नशे की आदत से उबरने के लिए उन्होंने बाहरी मदद ली, जबकि 83 फीसदी ने कहा कि उन्हें मालूम नहीं है कि इस समस्या से निकलने के लिए उन्हें कहां से और कैसे मदद मिलेगी।


रिपोर्ट पर अवकाश जाधव ने कहा, इस सर्वेक्षण का मकसद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक आदतों को अपनाने के पीछे की जमीनी हकीकत और इसके कारण को समझना और ऐसी आदतों को बढ़ावा देने में शामिल लोगों की पहचान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed