{"_id":"5bc3a80abdec22699a738adf","slug":"74-indian-companies-doing-business-in-germany-about-10-trillion-rupees-annually","type":"story","status":"publish","title_hn":"74 भारतीय कंपनियां जर्मनी में सालाना कर रहीं करीब 10 खरब रुपये का कारोबार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
74 भारतीय कंपनियां जर्मनी में सालाना कर रहीं करीब 10 खरब रुपये का कारोबार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 15 Oct 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की 74 कंपनियां जर्मनी में 10 खरब रुपये का सालाना कारोबार कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने वहां पर करीब 23,300 लोगों को रोजगार दिया हुआ है। जर्मनी में भारत के निवेश को लेकर एक हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। ‘जर्मनी में भारतीय निवेश : 2018’ की इस रिपोर्ट को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने ईवाई और इंडो जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स (सीआईआई) के साथ मिलकर तैयार किया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी में भारतीय कंपनियां प्रमुख रूप से चार क्षेत्रों वाहन, धातु एवं धातु प्रसंस्करण, रसायन एवं फार्मास्यूटिकल्स तथा पेशेवर, वैज्ञानिकी एवं तकनीकी सेवा क्षेत्र में काम करती हैं। वहां भारतीय कंपनियों के कुल कारोबारी राजस्व में इन चार क्षेत्रों का योगदान करीब 95 फीसदी और रोजगार में हिस्सेदारी 89 फीसदी है।
विज्ञापन
वहां इन कंपनियों के कुल कारोबार में 74 फीसदी हिस्सा केवल 10 शीर्ष भारतीय कंपनियों का है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जर्मनी में भारतीय कंपनियों की कुल 213 सहयोगी कंपनियां काम कर रही हैं। इनमें से करीब 74 सहयोगी कंपनियों का वार्षिक कारोबार 85 अरब रुपये से अधिक है। इन कंपनियों का कुल वार्षिक कारोबार करीब 10 खरब रुपये का रहा है।
विज्ञापन