{"_id":"5e18e3548ebc3e87cb39d583","slug":"728-one-stop-centers-to-be-built-for-helping-woman-working-only-595","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला हिंसा : मदद के लिए बनने थे 728 वन स्टाप सेंटर, काम कर रहे महज 595","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला हिंसा : मदद के लिए बनने थे 728 वन स्टाप सेंटर, काम कर रहे महज 595
Sat, 11 Jan 2020 02:19 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
देश में हिंसा पीड़ित महिलाओं की मदद करने के लिए 728 वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) खोलने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन इनमें से 595 ही संचालित हो रहे हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के मुताबिक, 2018 में इन 595 ओएससी के जरिये 2.2 लाख पीड़ित महिलाओं का सहायता उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
सहायता पाने वाली महिलाओं में 1.10 लाख महिलाएं अकेले उत्तर प्रदेश की थीं, जो इस प्रदेश में महिला हिंसा की खराब स्थिति को दर्शा रहा है। इसके अलावा 16 हजार से ज्यादा महिलाओं को छत्तीसगढ़ में और 13 हजार से ज्यादा महिलाओं को मध्य प्रदेश में कानूनी और मनोवैज्ञानिक मदद दी गई। इनमें अधिकतर महिलाएं दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न या घरेलू हिंसा से पीड़ित थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
यूपी, एमपी के हालात खराब
- 3305 मामले राजस्थान में दर्ज हुए सबसे ज्यादा दुष्कर्म के
- 2911 दुष्कर्म के मामले यूपी और 2609 मध्य प्रदेश में हुए दर्ज
- 2841 नाबालिग से दुष्कर्म के मामले सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में
- 1411 मामले यूपी व 1219 छत्तीसगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के