{"_id":"5ef0bab95fa8c12db717b330","slug":"70-year-old-doctor-dies-for-the-first-time-from-covid-19-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में कोविड-19 से पहली बार किसी स्वास्थ्यकर्मी की मौत, 70 वर्षीय डॉक्टर ने तोड़ा दम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में कोविड-19 से पहली बार किसी स्वास्थ्यकर्मी की मौत, 70 वर्षीय डॉक्टर ने तोड़ा दम
Mon, 22 Jun 2020 07:35 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 22 Jun 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in maharashtra
- फोटो : पीटीआई
तेलंगाना में पहली बार कोरोना महामारी से किसी स्वास्थ्यकर्मी की मौत हुई है। राज्य के एक निजी अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक सोमवार को यहां 70 वर्षीय एक डॉक्टर की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों से यहां एक निजी क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर को 17 जून (बुधवार) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद रविवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तेलंगाना इकाई के सूत्रों ने बताया कि यह राज्य में किसी डॉक्टर की मौत का पहला मामला है। उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका है कि उन्हें किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से बीमारी हुई थी।
विज्ञापन
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस बीच, सामान्य चिकित्सा के लगभग 30 स्नातकोत्तर छात्र काम के भारी बोझ का विरोध करते हुए यहां के सरकारी उस्मानिया जनरल अस्पताल में लगातार तीसरे दिन ड्यूटी से गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
इस बीच, भाजपा विधायक राजा सिंह ने कहा कि वह जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाए गए हैं। उनके अंगरक्षक के संक्रमित होने के बाद उन्हें जांच करानी पड़ी थी।