{"_id":"5f0925a627bd5e355323eb6b","slug":"66-year-old-man-accused-for-killing-a-cop-arrested-after-38-years-in-gujarat-police-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 साल बाद हत्या और डकैती के आरोप में गुजरात पुलिस की पकड़ में 66 साल का आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
38 साल बाद हत्या और डकैती के आरोप में गुजरात पुलिस की पकड़ में 66 साल का आरोपी
Sat, 11 Jul 2020 08:06 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 11 Jul 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात ने हाल ही में 38 साल पुराने डकैती और हत्या के मामले में आरोपी 66 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है, पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। शक्तिदान सिंह को गुजरात पुलिस ने बीजावाला गांव से गिरफ्तार किया। बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि ये शख्स 38 साल पुराने डकैती और हत्या के मामले में आरोपी है।
विज्ञापन
आनंद शर्मा ने बताया कि साल 1982 में शख्स ने गुजरात के बनसकंथा के इकबालगढ़ में अपना जुर्म कबूला था। आरोपी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोग मारे गए थे। 1980 के दशक में शक्तिदान सिंह एक कुख्यात अपराधी माना जाता था, जो 40 मामलों में आरोपी थी। ये मामले उसके गृह राज्य राजस्थान में दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने साल 1989 में आत्मसमर्पण कर दिया था और मौजूदा समय में राजस्थान में शख्स के ऊपर कोई लटका हुआ मामला नहीं है।