{"_id":"58f6ea6f4f1c1b1b74472cf8","slug":"650-metre-asteroid-to-pass-today","type":"story","status":"publish","title_hn":" पृथ्वी के पास से आज गुजरेगा 650- मीटर का क्षुद्रग्रह, टकराने की कोई संभावना नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पृथ्वी के पास से आज गुजरेगा 650- मीटर का क्षुद्रग्रह, टकराने की कोई संभावना नहीं
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 650 मीटर (2000 फुट) का क्षुद्रग्रह बुधवार को पृथ्वी के पास से 18 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की जेट प्रॉपल्शन प्रयोगशाला ने एक बयान में कहा कि हालांकि, क्षुद्रग्रह के हमारे ग्रह से टकराने की कोई कोई संभावना नहीं है। मगर इस आकार के क्षुद्रग्रह का पृथ्वी के पास से गुजरना महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
नासा ने कहा कि 19 अप्रैल को गुजरने वाला क्षुद्रग्रह खगोलविदों के लिएएक "बेहतरीन मौका" है। नासा ने आगे कहा, 'दुनियाभर के खगोलविदों की इस क्षुद्रग्रह के बारे में टेलिस्कोप से समीक्षा कर ज्यादा से ज्यादा जानने की योजना है।'
विज्ञापन
2014-जेओ25 नाम के इस क्षुद्रग्रह को मई 2014 में अमेरिका में एरिजोना के टक्सन के पास कैटालिना स्काई सर्वे में खगोलविदों ने खोजा था।