फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   62nd Walong Day Celebrations: Indian Army completes 251 km cycling expedition, concludes at Namti War Memorial

62वां वालोंग दिवस समारोह: भारतीय सेना ने पूरा किया 251 किमी साइक्लिंग अभियान, नामति युद्ध स्मारक पर समापन

Thu, 24 Oct 2024 10:47 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:47 PM IST
सार

भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि इसका आयोजन अरुणाचल प्रदेश सरकार और उत्तर पूर्वी इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनईईपीसीओ) के सहयोग से किया गया। साइक्लिंग अभियान ने नामसाई, लोहित और अंजॉ के तीन सीमावर्ती जिलों में यात्रा करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंची। 

विज्ञापन
62nd Walong Day Celebrations: Indian Army completes 251 km cycling expedition, concludes at Namti War Memorial
भारतीय सेना ने पूरा किया 251 किमी साइक्लिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

62वें वालोंग दिवस के समारोह के मद्देनजर भारतीय सेना की साइक्लिंग अभियान टीम ने 251 किलोमीटर की साहसिक यात्रा गुरुवार को पूरा किया। यह यात्रा तीन दिन में पूरी की गई, जो कि शानदार लोहित घाटी से भी गुजरी। इस अभियान का समापन गुरुवार को नामति युद्ध स्मारक पर हुआ।
विज्ञापन

62nd Walong Day Celebrations: Indian Army completes 251 km cycling expedition, concludes at Namti War Memorial
भारतीय सेना ने पूरा किया 251 किमी साइक्लिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
गुवाहाटी में भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि इसका आयोजन अरुणाचल प्रदेश सरकार और उत्तर पूर्वी इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनईईपीसीओ) के सहयोग से किया गया। साइक्लिंग अभियान ने नामसाई, लोहित और अंजॉ के तीन सीमावर्ती जिलों में यात्रा करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

62nd Walong Day Celebrations: Indian Army completes 251 km cycling expedition, concludes at Namti War Memorial
62वां वालोंग दिवस समारोह: भारतीय सेना ने पूरा किया 251 किमी साइक्लिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
इस यात्रा को 21 अक्तूबर को अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने गोल्डन पगोड़ा से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। इसमें भारतीय सेना, अरुणाचल प्रदेश सरकार और एनईईपीसीओ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हजारों उत्साही स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। इस अभियान में भारतीय सेना के 62 साइकिलिस्ट, पुणे के साहसी लोग और स्थानीय उत्साही शामिल थे।
विज्ञापन

62nd Walong Day Celebrations: Indian Army completes 251 km cycling expedition, concludes at Namti War Memorial
62वां वालोंग दिवस समारोह: भारतीय सेना ने पूरा किया 251 किमी साइक्लिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र  रावत ने बताया कि इन तीन दिनों में, उन्होंने कमलांग नगर टाइगर रिजर्व, वाक्रो से होते हुए प्रतिष्ठित परशुराम कुंड तक का कठिन और साहसिक यात्रा की। यात्रा के दौरान, उन्होंने हयुलियांग में स्थानीय समुदाय के साथ मुलाकात की और बातचीत की। इस दौरान उन्होंने साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य और फिटनेस के महत्व पर जोर दिया।

साइकिलिस्टों ने स्वच्छ लोहित नदी के किनारे साइकिल चलाई और वालोंग के वाइब्रेंट गावों से गुजरते हुए अंततः अपने गंतव्य नामति युद्ध स्मारक पहुंचे। यह साइक्लिंग अभियान न केवल साहसिकता की भावना का जश्न मनाता है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के पर्यटन को बढ़ावा देने और हमारे राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को सम्मानित करने की भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed