फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   62% infant deprived of mother breast milk,demand for breast milk bank on rise in india

जन्म से छह महीने तक के 62% शिशु मां के दूध से अछूते ,भारत में ब्रेस्ट मिल्क बैंक की बढ़ी मांग

Sun, 05 Aug 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 05 Aug 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
62% infant deprived of mother breast milk,demand for breast milk bank on rise in india
मां का दूध
मातृत्व का सबसे सुखद अनुभव अपने शिशु को दूध पिलाना होता है लेकिन भारत समेत दुनिया भर की मांएं अब इस अनुभव से अनभिज्ञ हो रही हैं। छह महीने से कम आयु के शिशुओं को स्तनपान ना कराने की वजह से अब ब्रेस्ट मिल्क बैंक की मांग बढ़ रही है। भारत में शिशु को स्तनपान कराने वाली मां लगातार कम होती जा रही है जिसे देखते हुए देश के कई हिस्सों में ब्रेस्ट मिल्क बैंक की स्थापना हो रही है। और इस साल पूरे भारत में बीस से ज्यादा सेंटर खोले जा चुके हैं।  
विज्ञापन

 

मां का दूध न मिलना बड़ी वजह 
विशेषज्ञों के मुताबिक छह महीने से कम शिशुओं की मृत्यु की वजह बच्चों में संक्रमण और उनका औसत से कम वजन का पैदा होना है। इस स्थिति में एक बच्चे के लिए मां का दूध जीवनरक्षक साबित होता है। लेकिन अगर ये ना मिले तो ऐसे ही बच्चे बाद में कुपोषण, निमोनिया, डायरिया जैसे रोगों के शिकार हो जाते हैं जिससे  उनकी असमय मौत हो जाती है। 
विज्ञापन


यूनिसेफ रिपोर्ट


यूनिसेफ के ताजा आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो आधिनिकता और बड़ी उम्र में मां बनने की वजह से ये स्थिति गंभीर हो चुकी है।  उनके अनुसार विश्व के करीब 77 करोड़ नवजात या हर दो में से एक न्यूबॉर्न बेबी को मां का दूध पहले घंटे में नहीं मिल पाता। ये आंकड़ा शिशु मृत्यु दर के लिए बेहद अहम है। यूनिसेफ के अनुसार 2 से 23 घंटे तक मां का दूध न मिलने से बच्चे के जन्म से 28 दिनों के भीतर मृत्यु दर का यह आंकड़ा 40 फीसदी हो गया है, जबकि 24 घंटे के बाद भी दूध न मिलने से मृत्यु दर का यही आंकड़ा बढ़कर 80% तक हो जाता है। यानि जन्म के तुरंत अगर शिशु को स्तनपान ना भी कराये जाये तो बाद में ये बेहद जरूरी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

62% infant deprived of mother breast milk,demand for breast milk bank on rise in india
मां का दूध
देश में 20 से ज्यादा सेंटर एक साल में खुले 

देश की राजधानी दिल्ली में 2016 में मां के दूध का पहला बैंक खोला गया। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश के फोर्टिस फेम हॉस्पिटल ने स्वयं सेवी संस्था ब्रेस्ट मिल्क फाउंडेशन के साथ मिलकर एक नई कोशिश की है। इस ह्यूमन मिल्क बैंक का नाम अमारा रखा गया है। यहां महज दो महीनों में ही करीब 80 लीटर से ज्यादा ब्रेस्ट मिल्क इकट्ठा किया गया।

इससे पहले राजस्थान के उदयपुर जिले के आरएनटी मेडिकल कॉलेज के शासकीय पन्ना धाय महिला चिकित्सालय के एक हिस्से में योग गुरु देवेंद्र अग्रवाल की स्वयंसेवी संस्था ने 'दिव्य मदर मिल्क बैंक' की स्थापना की। इसी तरह दिव्य मदर मिल्क बैंक की तर्ज पर ही राज्य की राजधानी जयपुर के जेके लोन अस्पताल में चल रहे महिला चिकित्सालय में राज्य सरकार और नॉर्वे सरकार की भागीदारी से 'जीवनधारा' नाम का मदर मिल्क बैंक खोला गया है जो राज्य का पहला सरकारी और उत्तर भारत का दूसरा मदर मिल्क बैंक है। 


संरक्षण की प्रक्रिया बेहद जटिल 
 

मुंबई के लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल जनरल अस्पताल में 1989 में स्थापित किए गए एशिया के सबसे पहले ह्यूमन मिल्क बैंक 'स्नेहा' को अब 'सायन मिल्क बैंक' के नाम से जाना जाता है। यहां की वर्तमान निदेशक डॉ. जयश्री मोंडकर बताती हैं कि मां का दूध तो शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है ही लेकिन कई बार उच्च रक्तचाप, अधिक रक्तस्राव या तेज बुखार के चलते मां शिशु को दूध नहीं पिला पाती हैं। उस स्थिति में किसी दूसरी मां का दूध ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प होता है, लेकिन यह सीधा शिशु को नहीं दिया जा सकता है। उससे पहले कुछ सेफ्टी टेस्ट करने पड़ते हैं और सावधानियां भी बरतनी होती हैं।

डोनर मदर का स्वस्थ होना जरूरी है। ऐसी मांओं से इलेक्ट्रिक पंप की सहायता से दूध निकाला जाता है, जिसे बैंक में 62.5 डिग्री सेंटीग्रेड के तापमान पर 30 मिनट तक पॉश्च्युराइज करने के बाद 4 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर ठंडा किया जाता है। इसके बाद चैकिंग होती है कि दूध बच्चे के लिए फायेदेमंद है या नहीं? 

62% infant deprived of mother breast milk,demand for breast milk bank on rise in india
मां का दूध
भारत में स्थिति
यूनिसेफ ने एक अध्ययन के आधार पर रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार भारत में 2000 में जहां शिशुओं को मां का दूध न मिल पाने का औसत 16 फीसदी था, वहीं साल 2015 में ये आंकड़ा बढ़कर 45 फीसदी तक हो गया है। जबकि अगर जन्म से छह महीने तक शिशु को स्तनपान कराया जाए तो शिशुओं के मृत्यु दर में   8 लाख तक कम की जा सकती है।  और 46% बच्चे ही छह माह के होने तक मां का दूध पी पाते हैं। 

आपको बता दें कि ब्राजील में ब्रेस्ट मिल्क का सबसे बड़ा नेटवर्क है। और डोनर मांओं के दूध से यहां 73% मृत्यु दर कम हुई है जो एक बड़ा सफलता है। 1569.79 

लीटर मिल्क डोनेशन का गिनीज रिकॉर्ड भी ब्राजीक के नाम ही है। वैसे 2011 से 2014 के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिकी मायें मिल्क डोनेशन में सबसे अव्वल हैं। यह आंकड़ा जनवरी वर्ष 2011 से मार्च 2014 तक का है। भारत में भी मायें शिशुओं के जीवन के लिए आगे आयें तो बड़ी कामयाबी मिल सकती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed