फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   61 thousand passengers reached Kumbh in seven days from 10 cities of these three states

Railway: इन तीन राज्यों के 10 शहरों से सात दिन में कुंभ पहुंचे 61 हजार यात्री,15 वन-वे स्पेशल ट्रेन होंगी शुरू

Fri, 17 Jan 2025 04:38 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 17 Jan 2025 04:38 PM IST
सार

बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए रेलवे ने 15 अतिरिक्त वन-वे स्पेशल ट्रेन चलने की भी योजना बनाई है। इन ट्रेनों को यात्रियों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और इनमें अच्छी भीड़ देखी जा रही है।

विज्ञापन
61 thousand passengers reached Kumbh in seven days from 10 cities of these three states
महाकुंभ 2025। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आस्था का महापर्व महाकुंभ पौष पूर्णिमा स्नान के साथ आरंभ हो चुका है। रोज लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश और विदेश से प्रयागराज पहुंच रहे है। रेलवे भी महाकुंभ के लिए 13,000 स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इसी सिलसिले में पश्चिम रेलवे भी कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए अपने क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।
विज्ञापन


पश्चिम रेलवे के मुताबिक, पश्चिम रेलवे द्वारा महाकुंभ मेले दौरान स्पेशल ट्रेनों के 113 फेरे चलाये जा रहे है। इनमें मध्यप्रदेश के रतलाम, इंदौर, उज्जैन के अलावा महाराष्ट्र के मुंबई और गुजरात के सूरत, अहमदाबाद, गांधी नगर, राजकोट, वडोदरा, भरुच, भुज, भावनगर जैसे बड़े शहर शामिल है। इन बड़े स्टेशन सहित दूसरे विभिन्न शहरों से 98 फेरे वाली 11 जोड़ी ट्रेनें उत्तर प्रदेश के बनारस, प्रयागराज और लखनऊ जैसे गंतव्यों के लिए चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


इस बीच बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए रेलवे ने 15 अतिरिक्त वन-वे स्पेशल ट्रेन चलने की भी योजना बनाई है। इन ट्रेनों को यात्रियों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और इनमें अच्छी भीड़ देखी जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, कुंभ के अमृत स्नान यानी 13 और 14 जनवरी के साथ ही अब तक और अगले अमृत स्नान यानी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के लिए अब तक पश्चिम रेलवे ने 31 हजार से ज्यादा पीएनआर केवल प्रयागराज और छिंवकी के लिए जारी कर चुका है। रेलवे के नियानुसार एक पीएनआर में करीब छह यात्री के टिकट बुक किए जा सकते है। 10 जनवरी से 16 जनवरी तक करीब 61 हजार से ज्यादा यात्री यात्रा कर चुके है। हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच रेलवे विशेष ट्रेनों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा जनता तक सूचना पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास कर रहा हैं। यात्रियों को इन अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं के बारे में जानकारी देने के लिए नियमित रूप से सोशल मीडिया पोस्ट, समाचार पत्रों में विज्ञापन तथा स्टेशनों पर घोषणाएं की जा रही हैं। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के बीच महाकुंभ 2025 के दौरान यात्रियों के लिए सुविधाएं पर रेल मंत्री द्वारा जारी की गई पुस्तिका वितरित की जा रही है।


इस पुस्तिका में महाकुंभ से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों और पर्यटन स्थलों, रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधाओं, संबंधित स्टेशनों पर प्रवेश/निकास की जानकारी , अन्य प्रासंगिक विवरण आदि के बारे में जानकारी दी गई है। यह पुस्तिका अंग्रेजी के साथ-साथ सभी अनुसूचित 22 भाषाओं में भी उपलब्ध है।टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ-साथ आरपीएफ और जीआरपी स्टाफ भी यात्रियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा, इन स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed