फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   60,000-odd units of donated blood go down the drain every year in Karnataka

अस्पतालों और ब्लड बैंकों की डिमांड के बावजूद हर साल 60,000 ब्लड यूनिट होता है बर्बाद  

Wed, 14 Jun 2017 05:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: ABHISHEK TIWARI
amarujala.com- Presented by: ABHISHEK TIWARI Updated Wed, 14 Jun 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
60,000-odd units of donated blood go down the drain every year in Karnataka
blood units
अस्पतालों और ब्लड बैंकों में ब्लड की डिमांड के बावजूद हर साल 60,000 ब्लड यूनिट की एक बड़ी संख्या बर्बाद हो जाती है। ब्लड की हर दिन जबरदस्त डिमांड के बाद भी बर्बाद होने वाले ब्लड यूनिट की संख्या बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन


कर्नाटक राज्य सरकार के एक रिकॉर्ड के मुताबिक सरकारी और निजी ब्लड बैंकों में हर साल 60,000 से अधिक ब्लड यूनिट बर्बाद हो जाती हैं। वहीं कुछ ब्लड यूनिट को ब्लड की खराब गुणवत्ता के लिए छोड़ दिया जाता है। राज्य भर में ब्लड बैकों में बढ़ती ब्लड की डिमांड से हैरान होकर बीजेपी विधायक वी सोमण्णा ने विधायी परिषद में राज्य सरकार को इस मुद्दे पर ध्यान दिलाया। 
विज्ञापन


सवाल के जवाब में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के आर रमेश कुमार ने स्वीकार किया कि ब्लड दाताओं से इकट्ठा किए गए ब्लड को खारिज कर दिया जाता है, जिससे वह बर्बाद हो जाता है। और यह मामला अब राज्य सरकार के नोटिस पर आ गया है। रमेश कुमार ने आगे कहा कि लगभग सभी ब्लड बैंकों में दान के जरिये इकट्ठा किया गया ब्लड खारिज कर दिया जाता है। क्योंकि वह पुराना होता है। और कुछ अन्य यूनिट को संक्रमित होने के कारण खारिज कर दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलुरू सिटी में निजी और सरकारी रूप से चलने वाले 64 ब्लड बैंक हैं। पिछले तीन वर्षों में कुल डोनेट के जरिये लिए गए ब्लड में 1,88,537 ब्लड यूनिट खारिज की गईं हैं। जिसमें 2015-16 में, 64,361 यूनिट ब्लड में 32,644 ब्लड को पुराना होने की वहज से खारिज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed