फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Presidential election: after notification l parties started meeting for presidential candidate

राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष ने भी बनाई कमेटी, शुक्रवार को सोनिया-येचुरी से मिलेंगे BJP नेता

Wed, 14 Jun 2017 09:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 14 Jun 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
Presidential election: after notification l parties started meeting for presidential candidate
विपक्षी दलों की बैैठक

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भले ही चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। मगर उम्मीदवार के नाम को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच अभी भी पहले आप पहले आप का सिलसिला चल रहा है। बुधवार को कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष के नौ दलों ने बैठक कर फिर एक बार गेंद सरकार के पाले में डाल दी। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने विपक्ष के लोगों से संपर्क साधा है। पहले वे अपना उम्मीदवार नाम बताये। तब ही हम अपनी सहमति और असहमति के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ओर से बनाई तीन सदस्यीय कमेटी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से शुक्रवार के लिए मुलाकात को लेकर समय मांगा है। विपक्ष से बात करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडु शामिल है।
विज्ञापन


इस कमेटी ने बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र, सपा के रामगोपाल यादव और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल से भी बात करने के लिए संपर्क साधा है। राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार के लिए विपक्ष की पहली पसंद गोपाल कृष्ण गांधी मानी जा रही है। मगर विपक्ष चाहता है कि पहले सरकार अपने उम्मीदवार का नाम बताये। उसके बाद ही हम अपने उम्मीदवार का नाम सार्वजनिक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को बैठक के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार के नाम के बारे में जाने बिना कैसे सर्वसम्मति की बात कही जा सकती है। भाजपा और सरकार ने अभी बात करने के लिए संपर्क साधा है। विपक्ष फिर बैठेगा और उनके उम्मीदवार के बारे में बात करेगा। संसद भवन में बुधवार को हुई बैठक में कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद के अलावा सपा के रामगोपाल यादव, बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, तृणमूल कांग्रेस डेरेन ओ ब्रायन शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed