6 साल का बच्चा बना पुलिस कमिश्नर, पूरे दिन संभाली शहर की कानून व्यवस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद के मेडक जिले में महज छह साल के एक बच्चे को शहर की कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई। राचाकोंडा के पुलिस कमिश्नर ने एक फैसला लेते हुए छह साल के ईशान को बुधवार पूरे दिन के लिए कुर्सी सौंप दी। महेश मुर्लीधर भागवत की जगह कुर्सी पर बैठे ईशान की एक ख्वाइश को पूरा करने के लिए ये फैसला लिया गया।
ऐसा करके पुलिस अधिकारियों ने ईशान को पूरा सम्मान दिया। छह साल का ईशान कैंसर की बीमारी से लड़ रहा है और उसका पुलिस अधिकारी बनने का सपना है। अभी ईशान दूसरी कक्षा में पढ़ता है, लेकिन उसका ये सपना हतोत्साहित ना हो इसलिए पुलिस कमिश्नर भागवत ने ये कदम उठाया और उसके चेहरे पर खुशी देख वो भी काफी खुश हुए।
Make a wish foundation approached CP Rachakonda Mahesh Bhagwat IPS with a wish of Commissioner for a day of suffering with life threatening disease 6 year old boy Master Dudekala Ishan S/O Chand Pasha n/o Kunchanpalli Medak District. On 4/4/2018 Master Ishan's wish fulfilled. pic.twitter.com/7Q8EwQ60WI
विज्ञापन विज्ञापन— Rachakonda Police (@RachakondaCop) April 4, 2018
सोशल मीडिया पर शेयर हुईं इन तस्वीरों को लोगों ने भी काफी पसंद किया है और वो पुलिस कमिश्नर भागवत के इस असाधारण प्रयास पर उनकी सराहना कर रहे हैं। वहीं एक दिन के लिए पुलिस कमिश्नर बना ईशान भी इससे काफी उत्साहित दिखा। उन्होंने एएनआई न्यूज एजेंसी से बात की और अपना आत्मविश्वास दिखाया।
Mr comissioner! You have kept humanity high! Good work👍
Awesome! Great gesture by the Comissioner and Rachakonda Police!
— Anup Sable (@anup_sable) April 4, 2018
— Chinnappa (@Chinnappa9988) April 5, 2018
ईशान के परिजनों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो पहले पुलिस अधिकारियों के इस कदम से चौंक गए थे लेकिन अब वो महसूस कर रहे हैं कि इससे ईशान और उसके जैसे बच्चों में उत्साह बढ़ेगा।How sweet... totally adorable.. God bless you @RachakondaCop 🌹🌹🌹🌹🌹
— Rafia Sultana (@rafiasultana117) April 4, 2018
ईशान का हैदराबाद के एमएनजे अस्पताल में पिछले तीन महीने से इलाज चल रहा है। तेलंगाना के हैदराबाद का पुलिस महकमा भी ईशान के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहा है, जिसके लिए राचाकोंडा पुलिस ने उसके उपचार में आर्थिक सहयोग भी किया है।