{"_id":"5b14c1744f1c1bb36e8b60fd","slug":"6-members-of-same-family-drown-in-sea-off-ratnagiri-coast-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के रत्नागिरी तट पर 6 लोगों की डूबने से मौत, इस चेतावनी को किया था नजरअंदाज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के रत्नागिरी तट पर 6 लोगों की डूबने से मौत, इस चेतावनी को किया था नजरअंदाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के रत्नागिरी तट पर एक ही परिवार के 6 लोगों की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य सदस्य को स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया। यह इलाका गणपतिपुले से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
UPDATE: 6 people have lost their lives after drowning in the sea in Ratnagiri. #Maharashtra pic.twitter.com/5qvKTHvf3q
— ANI (@ANI) June 3, 2018विज्ञापन
एक सूत्र ने बताया कि मुंबई के बोरीवली इलाके की डिसूजा फैमिली रत्नागिरी घूमने आई थी। परिवार के सभी सदस्य यहां के आरेवारे बीच पर पिकनिक मनाने के लिए रुक गए। शाम करीब 5 बजे उन्होंने नदी में तैराकी करने का सोचा। इसी दौरान पानी का स्तर काफी बढ़ गया।
विज्ञापन
पानी का स्तर बढ़ने से परिवार के 6 सदस्यों केनेथ डिसूजा (54), मोनिका डिसूजा (44), सनोमी डिसूजा (22), रेंचर डिसूजा (19) और मैथ्यू डिसूजा (18) की डूबने से मौत हो गई। परिवार के एक अन्य सदस्य रीता डिसूजा (70) को बचा लिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। डूबते लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर तैराकों को भी बुलाया गया। जिनकी मदद से शवों को बाहर निकाला गया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि घूमने आए लोगों को पानी में ना जाने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन उन लोगों ने चेतावनी को अनसुना कर दिया जिस कारण यह बड़ा हादसा हुआ।