फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   6.5 lakh new houses approved in Prime Minister Housing Scheme

पीएम आवास योजना में 6.5 लाख नए घरों की मंजूरी, एक करोड़ के पार पहुंची संख्या

Sat, 28 Dec 2019 03:37 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 28 Dec 2019 03:37 AM IST
सार

  • दावा : तीन से चार महीने में पूरा हो जाएगा 1.12 करोड़ घरों का लक्ष्य
  • हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 30 लाख घरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत किया जाएगा घरों का निर्माण 
  • इस योजना में सबसे अच्छा प्रदर्शन आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश का रहा

विज्ञापन
6.5 lakh new houses approved in Prime Minister Housing Scheme
प्रधानमंत्री आवास योजना

विस्तार

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 6.5 लाख घरों का निर्माण करने की योजना को हरी झंडी दिखा दी। इन घरों का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत किया जाएगा। इसी के साथ पीएमजेवाई से मिले अनुदान के तहत निर्मित होने वाले घरों की कुल संख्या 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय आवासीय व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि अगले तीन से चार महीने में सरकार 1.12 करोड़ घरों के निर्माण का अपना लक्ष्य पूरा कर लेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक मंजूर हो चुके 1 करोड़ घरों में से 30 लाख का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 57 लाख का निर्माण विभिन्न चरण में हैं। पुरी ने कहा कि इस योजना में सबसे अच्छा प्रदर्शन आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश का है, जो घरों का निर्माण कराने में पहले दो स्थानों पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

सामान्य से लेकर ट्रांसजेंडरों तक को दिया घर

आवासीय सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने बताया कि पीएमजेवाई के जरिये निर्बल आय वर्ग के सामान्य व्यक्ति से लेकर ट्रांसजेंडरों और यहां तक कि कुष्ठरोगियों तक को भी घर उपलब्ध कराया गया है। इस योजना में अभी तक 5.8 लाख वरिष्ठ नागरिकों, 2 लाख कंस्ट्रक्शन मजूदरों, 1.5 लाख घरेलू कामगारों, 1.5 लाख शिल्पकारों, 63 हजार दिव्यांगों, 770 ट्रांसजेंडरों और 500 कुष्ठ रोगियों को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं महिला सशक्तिकरण की मुहिम के तहत इन घरों का मालिकाना हक परिवार की महिला मुखिया को दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed