फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   57 girls sent from Red Light area to women protection home is missing

यूपी महिला संरक्षण गृह से 57 लड़कियों के लापता होने का मामला, हाई कोर्ट 8 सितंबर को करेगा सुनवाई

Mon, 24 Sep 2018 09:18 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इलाहाबाद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 24 Sep 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
57 girls sent from Red Light area to women protection home is missing

राजकीय महिला संरक्षण गृह आगरा से 57 लड़कियों के गायब होने के बाद गुड़िया संस्था ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में केस दर्ज कराया है। इस मामले में सुनवाई रमेश सिंन्हा की कोर्ट संख्या एक में 8 सितंबर 18 को होगी। जबकि आगरा के जिला सत्र न्यायालय में इस मामले की पहले से ही बहस पूरी हो चुकी है और एक अक्टूबर को इसका फैसला आना है। 

विज्ञापन


बता दें कि गुड़िया संस्था ने प्रशासन के सहयोग से इलाहाबाद के रेड लाइट मीरगंज इलाके में छापा मारकर 67 महिलाएं एवं 37 बच्चों को बरामद किया था। एसडीएम सदर इलाहाबाद ने 21 मई 16 को सुरक्षित आश्रय के लिए सभी को राजकीय महिला संरक्षण गृह आगरा भेज दिया। डीएम इलाहाबाद एवं प्रमुख सचिव महिला कल्याण ने गुड़िया संस्था वाराणसी को इन महिलाओं एवं बच्चों की काउंसलिंग की जिम्मेदारी सौंप दी। 
विज्ञापन


गुड़िया संस्था ने पाया कि उनमें से 57 लड़कियां गायब हो गई हैं जिसके बाद प्रमुख सचिव महिला कल्याण के यहां शिकायत दर्ज की गई। शिकायत में कहा गया कि  महिला संरक्षण गृह ने लड़कियों को बेच दिया है। मामलो को गंभीरता से लेते हुए 21 मई 17 को डीपीओ आगरा को जांच सौंपी गई। जांच में पाया गया कि अधीक्षिका गीता राकेश ने बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के 57 बच्चियों को छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव के निर्देश पर उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी निदेशालय महिला कल्याण लखनऊ को 31 मई 17 को अधीक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। एक जून 17 को इस मामले में अधीक्षिका गीता राकेश एवं अन्य के खिलाफ आगरा के एतमादौला थाने में केस दर्ज कराया गया। सीओ बीएल त्यागी ने विवेचना किया जिसमें पाया कि बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के कोठा संचालकों की साठगांठ से पीड़िताओं को रेड लाइट एरिया के पतों पर छोड़ दिया गया।


अभी तक देवरिया एवं अन्य स्थानों से गायब युवतियां तो बरामद हो चुकी हैं लेकिन आगरा से गायब 57 लड़कियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। गायब युवतियों में जौनपुर की दो महिलाएं हैं। बाकी राजस्थान, नेपाल, बिहार, वाराणसी आदि स्थानों से हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed