फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   55-year-old woman killed in building collapse in West Bengal

West Bengal: इमारत ढहने से महिला की मौत, पुलिस कर रही हादसे की जांच

Wed, 21 Dec 2022 09:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 21 Dec 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
55-year-old woman killed in building collapse in West Bengal
हादसा। - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक इमारत ढहने का मामला सामने आया है। बुधवार को पुलिस ने इसके बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इमारत ढहने के चलते एक महिला की उसमें दबने से मौत हो गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने आगे कहा कि वे मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं।  जांच के दौरान घटनास्थल पर रसोई गैस की गंध आ रही थी। वहीं, मृतका महिला की बेटी ने बताया है कि मृतका का उसके देवरों के साथ संपत्ति विवाद चल रहा था। मामले में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पति ने महिला की पीट-पीट कर हत्या की
वहीं, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बुधवार को एक महिला की उसके पति द्वारा हत्या करने की भी घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर महिला के पति ने दिनदहाड़े पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शहर के असीघर पुरबा चयनपारा इलाके में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि देबग्राम 2 के मझबारी निवासी एक महिला साइकिल से काम पर जा रही थी। उसी दौरान पीछे से उसका पति दौड़ता हुआ उससे बात करने आया। कुछ देर बात करने के बाद दोनों आशीघर मोड़ के पास एक गली में चले गए। वहां दोनों के बीच लड़ाई हो गई। लड़ाई के दौरान गुस्से में आकर महिला के पति ने एक पत्थर से कुचल कर मार डाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। फिलहाल, उसे हिरासत में लिया गया है और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed