फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   55 New Elected Members of Parliament for Rajya Sabha are crorepati

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसदों में 55 करोड़पति, 13 के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड

Thu, 30 Jun 2016 08:24 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 08:24 AM IST
विज्ञापन
55 New Elected Members of Parliament for Rajya Sabha are crorepati
- फोटो : DEMO

एक ताजा अध्ययन में कहा गया है कि राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसदों में 55 करोड़पति हैं। इनमें 13 सांसदों के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड हैं। यह अध्ययन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने किया है।

विज्ञापन


दिल्ली आधारित इस थिंक टैंक ने कहा है कि राज्यसभा के 57 नव निर्वाचित सांसदों में से 55 करोड़पति हैं। सबसे ज्यादा अमीर सांसद हैं एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल। इनके पास 252 करोड़ की संपत्ति है। कांग्रेस के कपिल सिब्बल दूसरे सबसे अमीर सांसद हैं और उनके पास 212 करोड़ की संपत्ति है।
विज्ञापन


बसपा के सांसद सतीश चंद्र मिश्रा के पास 193 करोड़ की संपत्ति है। एडीआर ने 2016 में राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में 57 सांसदों द्वारा स्वघोषित हलफनामे के आधार पर इसका विश्लेषण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर सबसे कम संपत्ति वाले सांसदों की सूची में भाजपा के अनिल माधव दवे (60 लाख) और राम कुमार (86 लाख) हैं। वहीं 19 राज्यसभा सांसदों ने 1 करोड़ रुपये या उससे अधिक की देनदारी भी दिखाई है।


जिन 57 सांसदों का विश्लेषण किया गया है, उनमें 13 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 7 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं। भाजपा के तीन, सपा के दो और कांग्रेस, बीजेडी, बीएसची, आरजेडी, डीएमके, एसएचएस, वाईएसआरसीपी के 1-1 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Published By Rohit Kumar Porwal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed