{"_id":"5a1844b24f1c1bc8678bd91d","slug":"500-missing-children-found-on-aadhaar-uidai","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 गुमशुदा बच्चों को आधार से ढूंढा गया : यूआईडीएआई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
500 गुमशुदा बच्चों को आधार से ढूंढा गया : यूआईडीएआई
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Fri, 24 Nov 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के अद्वितीय पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडे ने शुक्रवार को दावा किया कि पिछले कुछ महीनों के दौरान आधार के माध्यम से कम से कम 500 गुमशुदा बच्चों को ढूंढ निकाला गया।
विज्ञापन
पढ़ें: आधार कार्ड को लेकर फिर लिए गए दो बड़े फैसले, देखिए वरना पछताएंगे
विज्ञापन
साइबरस्पेस पर वैश्विक सम्मेलन (जीसीसीएस) 2017 पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में आधार के माध्यम से 500 से अधिक बच्चों की पहचान की गई। इसको स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा एक वाकया एक अनाथालय में मिले बच्चे के साथ हुआ।
विज्ञापन
जब बच्चे का आधार बनाया जाने लगा तो पता चला कि उसका आधार तो पहले ही बन चुका है। इस माध्यम से हम उसके बारे में पता लगाने में सफल रहे। वहीं मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि जुड़वां बच्चों के खोने और मिलने वाली बॉलीवुड की क्लासिक कहानियां आधार के माध्यम से दोबारा देखी जा सकती हैं।
पढ़ें: SBI ने खाताधारकों के लिए जारी किया फरमान, ऐसा न किया तो बंद हो जाएगा आपका एकाउंट
भारत उन देशों में से है जिनमें दुनिया के सबसे अधिक बच्चे रहते हैं। 2011 के जनगणना आंकड़ों के मुताबिक 1.2 अरब जनसंख्या में से 18 साल कम उम्र के 40 फीसदी बच्चे हैं। बच्चों के लिए काम करने वाली एक गैर सरकारी संस्था ‘बच्चों के अधिकार और आप’ (सीआरवाई) के अनुसार, साल 2013 से 2015 के बीच पूरे देश में गुमशुदा होने के बाद न मिलने वाले बच्चों की संख्या में 84 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसमें कहा गया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन 180 बच्चे लापता हो जाते हैं।