{"_id":"597661e64f1c1b43388b47d5","slug":"50-youth-of-jammu-kashmir-linked-to-terror-organizations-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल आतंकी संगठनों से जुड़े जम्मू कश्मीर के 50 युवक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इस साल आतंकी संगठनों से जुड़े जम्मू कश्मीर के 50 युवक
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Jul 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल जम्मू कश्मीर में 50 युवाओं ने आतंकी संगठन ज्वाइन किया है। इन नौजवानों में से अधिकतर ने हिजबुल मुजाहिदीन का दामन थामा है। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि 220 सक्रिय आतंकवादियों में से 50 प्रतिशत से अधिक आतंकी पाकिस्तानी नागरिक हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया, ‘साल के शुरुआती छह महीनों में जम्मू कश्मीर के 50 नौजवान आतंकी संगठन से जुड़े। दक्षिणी कश्मीर के रहने वाले इन लोगों में से ज्यादातर नौजवानों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन ज्वाइन किया।’
विज्ञापन
पिछले साल सबसे ज्यादा रही आतंकी संगठन ज्वाइन करने वालों की संख्या
गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक साल 2016 में कुल 88 कश्मीरी युवकों ने आतंकी संगठन ज्वाइन किया था। नौजवानों के आतंकी संगठन ज्वाइन करने का यह आंकड़ा पिछले छह सालों में सबसे अधिक रहा। साल 2010 में 54, साल 2011 में 23, साल 2012 में 21 और साल 2013 में 16 युवकों ने आतंकी गुटों का दामन थामा था।
विज्ञापन