{"_id":"6096612c8ebc3e374f05d168","slug":"50-lac-doses-of-covishield-meant-to-export-to-united-kingdom-but-now-they-are-use-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: ब्रिटेन भेजी जाने वाली कोविशील्ड की 50 लाख खुराकें भारत में होंगी इस्तेमाल, राज्यों को मिलेगी राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फैसला: ब्रिटेन भेजी जाने वाली कोविशील्ड की 50 लाख खुराकें भारत में होंगी इस्तेमाल, राज्यों को मिलेगी राहत
Sat, 08 May 2021 03:30 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 08 May 2021 03:30 PM IST
सार
भारत में वैक्सीन की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने ब्रिटेन भेजी जाने वाली कोविशील्ड की 50 लाख खुराकों को भारत में ही इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कोविशील्ड
- फोटो : twitter@serum institute
विस्तार
देश में कोरोना वैक्सीन की बढ़ती मांग और वैक्सीन की कम उपलब्धता को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटेन को भेजे जाने वाली कोविशील्ड की 50 लाख खुराकें अब भारत में इस्तेमाल की जाएंगी। केंद्र सरकार इन खुराकों को देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देगी।
विज्ञापन
ये वैक्सीन पहले सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से ब्रिटेन भेजी जा रही थीं। वैक्सीन की इन डोज से 18-44 उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। बता दें कि 23 मार्च को सीरम इंस्टीट्यूट ने स्वास्थ्य मंत्रालय को एक पत्र लिखा था और कोविशील्ड की 50 लाख डोज की आपूर्ति ब्रिटेन को करने की मंजूरी मांगी थी।
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट ने इस संबंध में एस्ट्राजेनेका के साथ किए एक समझौते का हवाला दिया था और भारत को भरोसा दिया था कि इस आपूर्ति से उसका कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित नहीं होगा। इसके बाद मंत्रालय ने राज्यों से कंपनी से संपर्क साधने और वैक्सीन खरीद में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन
कुछ राज्यों को साढ़े तीन लाख खुराकें आवंटित की गई हैं। वहीं कुछ राज्यों को एक-एक लाख और कुछ राज्यों को 50,000-50,000 खुराकें मिली हैं। इन टीकों पर कोविशील्ड नहीं बल्कि कोविड-19 वैक्सीन एस्ट्राजेनेका का लेबल लगाया गया है। बता दें कि भारत में कुछ दिनों से चार लाख से ज्यादा मामले रोजाना सामने आ रहे हैं और दैनिक मृतकों की संख्या ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है।