फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   50 days of second term of Government showed Sabka Sath, Sabka Vikas and Sabka Vishwas says Javadekar

सरकार के दूसरे कार्यकाल के 50 दिनों में दिखा 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' : जावड़ेकर

Mon, 22 Jul 2019 08:27 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 22 Jul 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
50 days of second term of Government showed Sabka Sath, Sabka Vikas and Sabka Vishwas says Javadekar
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को दावा किया कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले 50 दिनों में ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के दर्शन हुए हैं। उन्होंने कहा कि साथ ही इस दौरान किसान, नौजवान, मजदूर, मध्यम वर्ग, अर्थव्यवस्था तथा सामाजिक न्याय संबंधी भाजपा के संकल्प पत्र पर अमल का खाका तैयार हुआ है ।

विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा, ‘किसान, जवान, नौजवान, मजदूर, मध्यम वर्ग, व्यापारी, नया शोध, भारत को आगे ले जाने, पड़ोसियों से भारत के संबंध, निवेश, संसाधनों का विकास, भ्रष्टचार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई और सामाजिक न्याय 50 दिन की मुख्य बातें हैं।’ सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस पहले निर्णय पर हस्ताक्षर किए, वह सेना और पुलिस के जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति से जुड़ा था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालते ही ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ पर जोर दिया था। 50 दिन में इसी दृष्टि का दर्शन सबको हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र पर अमल का खाका भी तैयार हुआ है और ‘स्पीड, स्केल और स्किल (गति, मात्रा और कौशल)’ तीनों के दर्शन हुए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब सभी किसानों को छह हजार रुपये मिलेंगे और किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को उत्पादन का ढाई गुना समर्थन मूल्य मिलने लगा है। इसके साथ साथ 10 हजार फार्मर्स प्रोड्यूसर संगठन तैयार करने का काम हुआ है। कामगारों के लिये चार श्रम कानून संहिता लाने का फैसला हुआ। इससे मजदूरी सुनिश्चित होगी और सामजिक सुरक्षा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed