फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Pune Expressway Road Accident News 5 killed and at least 5 injured in a collision between multiple vehicles on Mumbai Pune Expressway

महाराष्ट्र : पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

Tue, 16 Feb 2021 11:34 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 16 Feb 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Pune Expressway Road Accident News 5 killed and at least 5 injured in a collision between multiple vehicles on Mumbai Pune Expressway
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर हादसा - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास एक ट्रक ने मंगलवार तड़के दो कार और एक अन्य वाहन में टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस बारे में बताया।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) में कार्यरत एक पशु चिकित्सक और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। ये सभी एक कार से सवार थे। उन्होंने बताया कि घटना खालापुर टोल प्लाजा के पास उस वक्त हुई जब ट्रक ने दो कारों और एक मालवाहक वाहन को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया था।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान पशु चिकित्सक डॉ. वैभव झांजरे, उनकी मां, पत्नी और बेटी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed