{"_id":"5b603f5b4f1c1b8d3e8b45a8","slug":"5-indian-students-win-gold-medal-in-international-physics-olympiad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में पांच भारतीयों ने जीता गोल्ड, 4 ने कोटा से ली थी कोचिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में पांच भारतीयों ने जीता गोल्ड, 4 ने कोटा से ली थी कोचिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 31 Jul 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (आईपीएचओ-2018) के इतिहास में पहली बार भारत के सभी पांच छात्रों ने गोल्ड जीता है। इस बात की जानकारी होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएसी) ने ट्वीट करके दी। इस ओलंपियाड में भारत पिछले 21 सालों से भाग ले रहा है।
विज्ञापन
5 में से 4 ने ली कोटा से कोचिंग
इन पांच छात्रों में से 4 ने कोटा में रहकर कोचिंग ली थी। बीते सप्ताह पुर्तगाल के लिस्बन में आयोजित आईपीएचओ में भारत का प्रतिनिधित्व मुंबई के भास्कर गुप्ता, कोटा के लय जैन, राजकोट के निशांत अभांगी, जयपुर के पवन गोयल और कोलकाता के सिद्धार्थ तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विश्व के 86 देशों के 396 छात्रों ने भाग लिया
इस ओलंपियाड में दुनिया के 86 देशों के 396 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से 42 छात्र ही ऐसे थे जिन्होंने गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले भारत को तीन बार 4-4 गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल मिल चुका है।
विज्ञापन