फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   49 doctors declared absconders by health department in Rajasthan

राजस्थान: स्वास्थ्य विभाग ने 49 डॉक्टरों को 'फरार' घोषित किया

Tue, 06 Nov 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 06 Nov 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
49 doctors declared absconders by health department in Rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

राजस्थान में 49 डॉक्टरों को स्वास्थ्य विभाग ने फरार घोषित कर दिया है। यह लोग बीते तीन साल से अपनी सरकारी नौकरी पर नहीं आ रहे हैं। इनपर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इनकी सूची राजस्थान मेडिकल काउंसिल को भेज दी है। काउंसिल से कहा गया है कि उनके रजिस्ट्रेशन को रद्द किया जाए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर वीके माथुर का कहना है, 'हमे पता चला है कि 49 डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। वह अपनी सेवा से गायब हैं। उनके रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एक बार रजिस्ट्रेशन रद्द हो जाएं फिर ये डॉक्टर कानूनी रूप से प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे।'
विज्ञापन


डॉक्टर माथुर ने आगे कहा, 'हम अभी भी इस बात की जांच कर रहे हैं कि इन 49 डॉक्टरों में से कोई अपनी ड्यूटी पर वापस लौटा है या नहीं। अगर इनमें से कोई ड्यूटी पर लौटा होगा तो सूची को संशोधित किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य विभाग ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने सभी डॉक्टरों को याद दिलाते हुए कहा था कि वह ड्यूटी पर वापस लौटें लेकिन वह नहीं लौटे। उनका रजिस्ट्रेशन इसलिए रद्द किया जाएगा क्योंकि उन्होंने साइन किए गए बॉन्ड की शर्तें नहीं मानीं।


बता दें ये सभी एमबीबीएस डॉक्टर थे, जिन्हें सरकारी कोटा के तहत पीजी करने के लिए चुना गया था। इन्होंने एक बॉन्ड भी साइन किया था जिसमें कहा गया था कि इन्हें सरकारी अस्पताल में पांच साल तक ड्यूटी करनी होगी। लेकिन यह सभी अपनी पीजी करने के बाद ड्यूटी पर नहीं लौटे। इनकी ड्यूटी अलग-अलग अस्पतालों में लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed