फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   47th cases of fraud is regesterd against Agra ' high-profile fraud

आगरा के हाई प्रोफाइल जालसाज के खिलाफ 47 वां केस दर्ज

Sun, 14 Aug 2016 03:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 14 Aug 2016 03:27 AM IST
विज्ञापन
47th cases of  fraud is regesterd against Agra ' high-profile  fraud
Fraud

एटा जेल में बंद आगरा के हाई प्रोफाइल जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में 47 वां का केस दर्ज कराया गया है। यह एफआईआर राजस्थान केकरौली के थाना हिंडन सिटी में वहीं के रमेश ने लिखवाई है।

विज्ञापन


इसमें आलू में निवेश के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी का आरोप है। रमेश का कहना है कि पहले शैलेंद्र के परिवारीजन कहते रहे कि उसके जेल से छूटते ही रकम दे देंगे, लेकिन बाद में साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन


उससे फरवरी 2015 में 15 लाख रुपये आलू में निवेश के नाम पर लिए गए थे। लालच दिया था कि इसकेबदले मोटा ब्याज मिलेगा। शैलेंद्र के मैनेजर रोहन ने बताया था कि उनका एलडी एग्रोटेक लिमिटेड नाम से कोल्ड स्टोरेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे किसानों का आलू खरीदकर विदेश भेजते हैं। 400 करोड़ सालाना का टर्न ओवर है। उनके झांसे में आकर पैसा दे दिया। बाद में पता चला कि 15 लाख के बदले उसे दिए गए आलू खरीद के कागजात कूटरचित हैं।

जब पैसा वापस नहीं मिला तो केस दर्ज कराया। इसमें शैलेंद्र के अलावा उसके पिते भाई जितेंद्र और नितेंद्र, पिता मुरारी लाल औ्र पत्नी वन्दना अग्रवाल को आरोपी बनाया गया है।

तीन राज्यों में हो गए केस
शैलेंद्र के खिलाफ अब तीन राज्यों में केस हो गए हैं। 45 केस यूपी में हैं। इनमें 44 आगरा और एक फरह(मथुरा) का है। इसके अलावा एक पिछले दिनों मध्य प्रदेश में दर्ज कराया गया। अब राजस्थान में रिपोर्ट दर्ज हुई है।


मथुरा में दी दबिश
राजस्थान पुलिस ने शैलेंद्र के खिलाफ केस दर्ज करने केबाद उसके मथुरा स्थित आवास पर शनिवार शाम को दबिश दी। वहां कोई नहीं मिला। रमेश ने बताया कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है लेकिन वह नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed