फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   47 year old rama bai ran marathon in saree barefoot won race for daughters fees

बेटियों के भविष्य के लिए साड़ी में मैराथन दौड़ी मां: चप्पल फिसली तो नंगे पैर दौड़ी; कैसे बनी विजेता?

Tue, 01 Sep 2026 06:19 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, बीड।
एजेंसी, बीड। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 01 Sep 2026 06:19 AM IST
सार

बेटियों के सुनहरे भविष्य की उम्मीद लिए 47 साल की रमाबाई रणवीर ने साड़ी और चप्पल में मैराथन की। चप्पल फिसलने पर नंगे पैर दौड़ते हुए उन्होंने युवा धावकों को पछाड़कर अमृत दौड़ जीत ली और 3,000 रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
47 year old rama bai ran marathon in saree barefoot won race for daughters fees
बेटी की फीस के लिए मैराथन दौड़ी मां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

साड़ी संभाली, चप्पल भी फिसली तो नंगे पैर ही दौड़ गई। ये साहसिक कहानी है एक मां के दृढ़ निश्च और संघर्ष की, जो अपनी बेटियों के सुनहरे भविष्य के लिए मैराथन दौड़ गई।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के बीड जिले के अंबाजोगाई में 47 वर्षीय मां रमाबाई रणवीर ने ट्रैकसूट और स्पोर्ट्स शूज पहने युवा धावकों को भी पीछे छोड़ दिया और इस प्रतियोगिता में पहली रैंक हासिल की।  इसमें पुरस्कार के तौर पर 3,000 रुपये मिले। अमृत दौड़ नामक मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से शुरू होकर भाग्यनगर चौक तक कराया गया था।
विज्ञापन


उम्मीद से दौड़ी, लेकिन जीतने का सोचा भी नहीं...
जब रमाबाई स्पर्धा स्थल पर पहुंचीं, तो उन्होंने एक साधारण साड़ी पहनी हुई थी और पैरों में चप्पल थी। जैसे ही प्रतियोगिता का बिगुल बजा, वह अपनी पूरी ताकत के साथ दौड़ पड़ीं। कुछ दूर दौड़ने के बाद उनके पैरों से चप्पल फिसलने लगी, जिससे उनकी गति प्रभावित हो रही थी। उन्होंने अपनी चप्पलें उतारकर हाथों में पकड़ लीं और नंगे पैर ही दौड़ने का फैसला किया। सड़क पर पैरों में चुभने वाले कंकड़-पत्थर और दौड़ते समय साड़ी का पल्लू संभालने जैसी कई अड़चनें आईं लेकिन इससे रमाबाई का हौसला नहीं टूटा और उन्होंने जीतकर ही दम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मानसून की चाल: देश में 14 फीसदी कम बारिश, पर जहां बरसा वहां आफत; जून से अगस्त तक कैसा रहा हाल?

ट्रैकसूट और महंगे स्पोर्ट्स जूते तमाम प्रतियोगियों को पछाड़ा
रमाबाई ने ट्रैकसूट और महंगे स्पोर्ट्स शूज पहने हुए तमाम युवा प्रतियोगियों को एक-एक करके पीछे छोड़ दिया। उन्होंने सबसे पहले फिनिशिंग लाइन पार की और मैराथन की विजेता बन गईं। रमाबाई की इस जीत को देखकर वहां मौजूद दर्शकों और आयोजकों की आंखें खुशी और भावुकता से नम हो गईं। परिसर में सभी लोगों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से रमाबाई के हौसले की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed