आपातकाल के 43 साल : लोकतंत्र की वो काली रात जब देश को आपातकाल के दंश से गुजरना पड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 जून 1975, इस तारीख को भारतीय लोकतंत्र का काला दिन कहा जाता है। इस तारीख को 43 साल बीत गए। आजादी के महज 28 साल बाद ही देश को तत्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के फैसले के कारण आपातकाल के दंश से गुजरना पड़ा। 25-26 जून की रात को आपातकाल के आदेश पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के दस्तखत के साथ देश में आपातकाल लागू हो गया और जनता के सभी नागरिक अधिकार छीन लिए गए थे। साथ ही देश में सभी छोटे-बड़े चुनाव स्थगित कर दिए गए और नागरिकों के अधिकारों को खूब हनन किया गया। इस दौरान इंदिरा गांधी और सरकार का विरोध करने वाले सभी विरोधियों को कैद कर लिया गया। यहां तक कि प्रेस की स्वतंत्रता भी छीन ली गई और उसे कई तरह की बेड़ियों से जकड़ दिया गया। आपातकाल के विरोध में कांग्रेस को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्टी आज देशभर में काला दिवस मना रही है।
पढ़ें आपातकाल से जुड़ी प्रमुख खबरें...