{"_id":"5ebf247bc2424a4fe2103017","slug":"42-259-undertrials-prisoners-released-across-country-during-lockdown-claims-nalsa-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दौरान देशभर की जेलों से रिहा हुए 42,259 विचाराधीन कैदी: रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन के दौरान देशभर की जेलों से रिहा हुए 42,259 विचाराधीन कैदी: रिपोर्ट
Sat, 16 May 2020 04:53 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 16 May 2020 04:53 AM IST
विज्ञापन
जेल में बंद कैदी (प्रतीकात्मक)
- फोटो : social media
कोरोना महामारी के खतरे के बीच देशभर में लगे लॉकडाउन के दौरान 42,259 विचाराधीन कैदियों को विभिन्न जेलों से रिहा किया गया है। क्षमता से अधिक भरे जेलों में कोरोना वायरस के फैलने का खतरा अधिक था, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9,977 विचाराधीन कैदियों को रिहा किया गया। इसके बाद राजस्थान से 5,460,तमिलनाडु से 4,547, पंजाब से 3,698, महाराष्ट्र से 3,400, मध्य प्रदेश से 2,833, दिल्ली से 2,177, हरियाणा से 1,843, पश्चिम बंगाल से 1,715 और छत्तीसगढ़ से 1,643 विचाराधीन कैदियों को रिहा किया गया।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त समितियों के सुझावों के बाद इन विचाराधीन कैदियों को रिहा किया गया है। शीर्ष अदालत ने 23 मार्च को सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को उच्चाधिकार प्राप्त समितियों का गठन करने का निर्देश दिया था, जो कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान कैदियों को अंतरिम जमानत या पैरोल पर रिहा करने का निर्णय ले। रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान 16,391 कैदियों को पैरोल आदि पर रिहा किया गया।
विज्ञापन