फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   40 percent of minor adolescent girls are married in the states of Bihar, West Bengal and Tripura

बिहार, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में 40 फीसदी नाबालिग किशोरियों की कर दी जाती हैं शादियां

Wed, 16 Dec 2020 04:11 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 16 Dec 2020 04:11 AM IST
विज्ञापन
40 percent of minor adolescent girls are married in the states of Bihar, West Bengal and Tripura
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

बिहार, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में बाल विवाह का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। इन राज्यों में बालिग होने से पहले ही 40 फीसदी किशोरियों की शादी हो जाती है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) की 22 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की हालिया रिपोर्ट सामने आई है।

विज्ञापन


विवाह के बाद 19 की उम्र तक मां बन चुकी थीं कई युवतियां 
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) की रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी संख्या में महिलाएं 15-19 वर्ष की आयु वर्ग में ही या तो मां बन जाती हैं या गर्भवती हो जाती हैं। इनमें आंध्र प्रदेश (12.6 फीसदी), असम (11.7 फीसदी), बिहार (11 फीसदी), त्रिपुरा (21.9 फीसदी), पश्चिम बंगाल (16.4 फीसदी) के हालात सबसे खराब बताए गए हैं।
विज्ञापन


एनएफएचएस के हालिया सर्वेक्षण में हुआ खुलासा
रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार (40.8 फीसदी), त्रिपुरा (40.1 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (41.6 प्रतिशत) उन राज्यों में शामिल हैं जहां सर्वेक्षण में शामिल 20-24 वर्ष की महिलाओं में से अधिकतर का विवाह 18 वर्ष की उम्र से पहले हो गया था। रिपोर्ट से पता चला है कि जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वेक्षण किया गया वहां बालिग होने से पहले पुरुषों के विवाह की संख्या महिलाओं के मामलों की तुलना में काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वेक्षण के अनुसार, असम में 20-24 आयु वर्ग की महिलाओं में से 31.8 फीसदी की शादी बालिग होने से पहले हो गई। आंध्र प्रदेश में इन महिलाओं की संख्या 29.3 प्रतिशत, गुजरात में 21.8 फीसदी, कर्नाटक में 21.3 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 21.9 प्रतिशत, तेलंगाना में 23.5 फीसदी और दादर एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दीव में 26.4 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed