{"_id":"628f01b2bee8972ecc76399f","slug":"4-thalassemic-children-tested-positive-for-hiv-in-nagpur-allegedly-after-blood-transfusion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra News: नागपुर में चार बच्चों को चढ़ाया HIV संक्रमण वाला खून, तीन संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra News: नागपुर में चार बच्चों को चढ़ाया HIV संक्रमण वाला खून, तीन संक्रमित, एक की मौत
Thu, 26 May 2022 02:34 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 26 May 2022 02:34 PM IST
सार
बच्चों में HIV संक्रमण की सूचना आते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक ने कठोर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
नागपुर में HIV संक्रमित बच्चे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नागपुर से एक घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। जिसके तहत एक अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित चार बच्चों को HIV संक्रमण वाला खून चढ़ा दिया गया जिससे सभी संक्रमित हो गए और एक की मौत भी हो गई। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में राज्य के स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक डॉ. आरके धाकाटे ने बयान जारी कर कठोर कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि जांच बिठा दी गई है जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
ब्लड बैंक में सुविधा नहीं होने के कारण हुई बड़ी गलती
डॉ. आरके धाकाटे ने कहा कि खाद्य एवं औषधि विभाग (एफडीए) ने भी मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। थैलेसीमिया के रोगियों को दिए गए रक्त का न्यूक्लिक एसिड टेस्ट (एनएटी) परीक्षण जल्द ही किया जाएगा। इन मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि मरीजों को संक्रमित खून दिया गया। खून देने के बाद इलाज के दौरान उनका परीक्षण किया गया और उन्हें एचआईवी संक्रमित पाया गया। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को दिए गए रक्त का एनएटी परीक्षण होना आवश्यक है। लेकिन ब्लड बैंक में यह सुविधा नहीं होने के कारण बच्चे एचआईवी संक्रमण के शिकार हो गए। इससे पहले, पांच थैलेसीमिक बच्चे हेपेटाइटिस सी से संक्रमित थे, जबकि दो बच्चे कथित तौर पर हेपेटाइटिस बी से संक्रमित थे।
विज्ञापन