फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   37 year old woman allegedly sexually exploited at hospital on pretext of help

अस्पताल में मदद के बहाने महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 May 2019 03:17 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 14 May 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
37 year old woman allegedly sexually exploited at hospital on pretext of help
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : शटरस्टॉक्स

मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में मंगलवार को 37 साल की महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। शख्स ने शुल्क रियायत प्रपत्र (फी कंसेशन फॉर्म) भरने के बहाने महिला को अपना शिकार बनाया। आरोपी की पहचान 31 साल के दीपक कुंचुकुर्वे के तौर पर हुई है। वह धारावी का रहने वाला है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कथित घटना बीते शुक्रवार को सियोन अस्पताल की पांचवी मंजिल पर घटित हुई। पीड़िता गृहिणी है और वह अपनी बहन की देखभाल कर रही थी। आरोपी जो वहां किसी काम के लिए आया था महिला के साथ बातचीत करने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच आरोपी ने उसे फी कंसेशन फॉर्म के बारे में बताया जिससे कि बिल में उसे कुछ रियायत मिल जाएगी। पीड़िता ने बताया कि उसे ऐसे किसी भी फॉर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जिसके बाद आरोपी उसे काउंटर दिखाने के बहाने अस्पताल की पांचवी मंजिल पर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सियोन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर संजय पोपलघाट ने बताया कि यहां उसने सुनसान सीढ़ियों पर कथित तौर पर महिला का दुष्कर्म किया और वहां से भाग गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed