{"_id":"66aebc2cda9866e55b0dfc94","slug":"37-killed-in-terrorist-attack-on-hotel-in-somalia-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Somalia: सोमालिया में होटल पर आतंकी हमले में 37 की मौत, 212 घायल; अल-कायदा के सहयोगी ने लिया जिम्मा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Somalia: सोमालिया में होटल पर आतंकी हमले में 37 की मौत, 212 घायल; अल-कायदा के सहयोगी ने लिया जिम्मा
Sun, 04 Aug 2024 04:54 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशु
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मोगादिशु
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:54 AM IST
सार
Somalia: सोमालिया में होटल पर आतंकी हमले में 37 की मौत, 212 घायल; अल-कायदा के सहयोगी ने लिया जिम्मा
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : ISTOCK
विस्तार
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में समुद्र तट स्थित एक होटल पर हुए आत्मघाती हमले में 37 लोगों की मौत हो गई और 212 अन्य घायल हो गए। हमले में एक सैनिक भी मारा गया है। पुलिस प्रवक्ता मेजर अब्दिफतह अदन हस्सा ने कहा, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट के बाद गोलीबारी भी हुई।
उधर, अल-कायदा के सहयोगी अल-शबाब ने अपने रेडियो के माध्यम से हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले के बाद होटल के बगल में उसके लड़ाके ने खुद को उड़ा लिया। एक प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद मोआलिम ने बताया कि उन्होंने एक हमलावर को विस्फोटकों से लदी जैकेट पहने देखा, और कुछ देर बाद ही उसने होटल के पास खुद को उड़ा लिया। मोआलिम ने बताया कि होटल में उसके साथ मौजूद कुछ सहयोगी भी मारे गए और अन्य घायल हो गए। लिडो तट को पहले भी अल-शबाब से जुड़े आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। पिछले साल हुए हमले में नौ लोग मारे गए थे।