फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   36 year old women arrested by police for sexually assaulting 9 year old boy

नौ साल के लड़के का यौन शोषण करने के आरोप में 36 साल की महिला गिरफ्तार

Mon, 11 Feb 2019 01:15 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 11 Feb 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
36 year old women arrested by police for sexually assaulting 9 year old boy
सांकेतिक तस्वीर

केरल के थेनहिपलम पुलिस ने एक 36 साल की महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर कथित तौर पर 9 साल के लड़के का यौन शोषण करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार यह घटना पिछले हफ्ते उस समय सामने आई जब लड़के ने अपनी आप-बीती एक स्थानीय डॉक्टर को बताई।

विज्ञापन


डॉक्टर ने इसकी जानकारी चाइल्डलाइन अधिकारियों को दी। जिन्होंने बच्चे का बयान दर्ज किया और पुलिस को इसकी शिकायत फॉरवर्ड की। पुलिस ने महिला के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम की धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चाइल्डलाइन के अनुसार लड़के का एक साल से ज्यादा समय से शोषण हो रहा था। मलप्पुरम के संयोजक अनवर करक्कडन ने कहा, 'हमने इस बात की पुष्टि की है कि महिला लड़के का कई महीनों से शोषण कर रही थी और इसकी वजह से उसकी मानसिक सेहत पर असर पड़ा। आरोपी पीड़ित के चाचा की पत्नी है और वह उसके घर के पास रहती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


थेनहिपलम के सब इंस्पेक्टर बीनू थॉमस ने कहा कि बच्चे द्वारा चाइल्डलाइन को दिए बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके बारे में बाकी की जानकारी बाद में दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'हमें पता चला है कि दोनों परिवारों के बीच लड़ाई है। हम यह देख रहे हैं कि इस आरोप का संबंध उस लड़ाई से तो नहीं है। पुलिस आने वाले दिनों में आरोपी का बयान दर्ज करेगी।' 

हाल ही में इसी तरह का मामला इरनाकुलम में देखने को मिला था। जहां एक महिला ने 9 साल के बच्चे का यौन शोषण किया था जोकि कैंसर का मरीज था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed