फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   32 hospitals of paramilitary forces will only treat Coronavirus victims

अर्द्धसैनिक बलों के 32 अस्पताल सरकार के नियंत्रण में, केवल कोरोना पीड़ितों का होगा इलाज

Thu, 26 Mar 2020 05:13 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 26 Mar 2020 05:13 AM IST
विज्ञापन
32 hospitals of paramilitary forces will only treat Coronavirus victims
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

देश में अर्द्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) के 32 अस्पतालों को सरकार ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि करीब 1900 बिस्तरों की कुल क्षमता वाले इन अस्पतालों का इस्तेमाल सरकार कोरोन वायरस से पीड़ित मरीजों के आइसोलेशन और इलाज के लिए करेगी। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय में सचिव (सीमा प्रबंधन) की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय बैठक के बाद इन सुरक्षा बलों के अस्पतालों का ‘तत्काल’ उपयोग करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सभी सुरक्षा बलों के चिकित्सकीय विंग की तरफ से अपने अपने अस्पताल को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी की तरफ से संचालित इन 32 अस्पतालों में कुल 1890 बिस्तर मौजूद हैं। आदेश में कहा गया है कि प्रशिक्षित स्टाफ और विशेष उपकरणों की ‘भारी कमी’ से जूझ रहे इन अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों और वेंटिलेटर व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ड्यूटी पर उपयोग किए जाने वाले निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) सरीखे मेडिकल उपकरण भेजे जा रहे हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि इन अस्पतालों में पहले से भर्ती सुरक्षा बलों के जवान या उनके परिजनों को कहीं अन्य जगह शिफ्ट करने का इंतजाम किया जाए, ताकि कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ने पर परेशानी न हो।

विज्ञापन

पहले 5400 लोगों को क्वारंटीन करने का किया था इंतजार

केंद्र सरकार के निर्देश पर इस महीने की शुरुआत में सीएपीएफ ने देश में 37 स्थानों पर 5400 लोगों को क्वारंटीन (एकांतवास) में रखने का इंतजाम किया था। सबसे बड़ा सीएपीएफ क्वारंटीन सेंटर आईटीबीपी ने दिल्ली के छावला एरिया में बनाया था, जहां एक हजार लोगों को रखने की व्यवस्था थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों के अस्पताल में सुविधा

ग्रेटर नोएडा, हैदराबाद, गुवाहाटी, जम्मू, टेकनपुर (ग्वालियर), दीमापुर, इंफाल, नागपुर, सिलचर, भोपाल, अवादी, जोधपुर, कोलकाता, पुणे और बंगलूरू आदि। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed