फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   31 March 2026 Major Events

आज के दिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा, आईपीएल में पंजाब किंग्स-गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला

Tue, 31 Mar 2026 06:11 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 31 Mar 2026 06:11 AM IST
सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 31 मार्च। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
31 March 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 31 मार्च 2026 को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बिहार दौरे पर रहेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इसके साथ ही आईपीएल में पंजाब किंग्स-गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला होगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

राष्ट्रपति का बिहार दौरा
शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बिहार के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति नवनिर्मित 2000 सीटों की क्षमता वाले सभागार का उद्घाटन भी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी का गुजरात दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गांधीनगर के कोबा तीर्थ में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह सानंद में केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। वहीं, वाव-थराद में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन

वाराणसी में एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर मंगलवार को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन होगा। वह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के भीड़ प्रबंधन मॉडल का अध्ययन करेंगे, जिसे सिंहस्थ 2028 में लागू किया जाएगा। यूपी के ओडीओपी मॉडल को अपनाने और दोनों राज्यों के बीच व्यापार, पर्यटन व कौशल विकास को लेकर एमओयू भी साइन होगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

बहुजन समाज पार्टी ने बुलाई अहम बैठक
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने मंगलवार को लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती करेंगी। बैठक में यूपी स्टेट और जिला कमेटी के पदाधिकारी शामिल होंगे। 

केंद्रीय बलों की 300 अतिरिक्त कंपनियां पश्चिम बंगाल पहुंचेंगी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों होने वाले हैं। इस बीच केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल-सीएपीएफ, अन्य राज्यों के सशस्त्र बलों और भारतीय रिजर्व बटालियनों की लगभग एक हजार 9 सौ 20 कंपनियों को चरणबद्ध तरीके से तैनात किया जाएगा। इनमें से सीएपीएफ की 300 कंपनियां 31 मार्च तक पहुंचने वाली हैं। 

राजस्थान बोर्ड के नतीजे आएंगे
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा (कला, विज्ञान और वाणिज्य) का परिणाम 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी करेगा। इस वर्ष 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच राज्यभर में आयोजित की गई थीं, जिनमें 9 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इनमें कला संकाय के करीब 6 लाख, विज्ञान के लगभग 2.20 लाख और वाणिज्य के करीब 80 हजार छात्र-छात्राएं शामिल रहे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आईपीएल में पंजाब किंग्स-गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला
आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में मंगलवार को पंजाब किंग्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल छह मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से पंजाब किंग्स ने तीन मैच जीते हैं जबकि तीन मुकाबलों में गुजरात को जीत मिली है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

महावीर जयंती आज 
हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर महावीर जयंती मनाई जाती है। यह आस्था, संयम और आत्मशुद्धि का पर्व है, जिसे जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान महावीर से जुड़ी कई सीख हम सभी के जीवन में विशेष महत्व रखती है। उनका जीवन यह सिखाता है कि, मनुष्य का सुख भौतिक वस्तुओं में नहीं, बल्कि अपने मन, वाणी और कर्मों को नियंत्रित करने में है। यही नहीं उन्होंने अहिंसा, सत्य और मानव जीवन को एक उच्च आध्यात्मिक दिशा भी दी है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed