फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   300 Hindu families denied permission to hold Durga Puja in West Bengal's Birbhum village

पश्चिम बंगाल: बीरभूम में चौथे साल भी हिंदुओं को नहीं मिली दुर्गा पूजा की अनुमति

Mon, 26 Sep 2016 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो/ कोलकाता Updated Mon, 26 Sep 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
300 Hindu families denied permission to hold Durga Puja in West Bengal's Birbhum village
दुर्गा पूजा
बीरभूम जिला प्रशासन ने कांग्लापहाड़ी गांव के तीन सौ हिंदू परिवारों को इस साल लगातार चौथी बार भी दुर्गा पूजा के आयोजन की अनुमति नहीं दी है। स्थानीय लोगों का दावा है कि बहुसंख्यक हिंदू आबादी वाले इस गांव में रहने वाले कुछ मुस्लिम परिवार दुर्गा पूजा के आयोजन पर आपत्ति करते हैं। उनको खुश रखने के लिए ही प्रशासन पूजा की अनुमति देने से कतरा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे पर कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन


गांव के एक व्यक्ति का कहना है कि जिला प्रशासन को लगता है कि पूजा की अनुमति देने से गांव में रहने वाले 25 मुस्लिम परिवार नाराज हो जाएंगे और सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता है। इसी वजह से बीते चार सालों से पूजा की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


मामले में बीरभूम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस गांव में सांप्रदायिक तनाव का इतिहास रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति बहाल रखने और सांप्रदायिक तनाव से बचने के लिए ही गांव में दुर्गा पूजा के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा रही है। हर साल की तरह इस साल भी पूजा के आयोजक कांग्लापहाड़ी गुर्दा मंदिर समिति के सदस्यों ने पूजा के आयोजन की अनुमति के लिए जिला प्रशासक, पुलिस अधीक्षक, एसडीओ और एसडीपीओ से संपर्क किया था, लेकिन अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसके खिलाफ अदालत की शरण में जाने का फैसला किया। उन्होंने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। इस पर कल सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed