आज के दिन: म्यांमार के राष्ट्रपति का भारत दौरा, कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री चुने जा सकते हैं डीके शिवकुमार
नमस्कार! आज है शनिवार, 30 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 30 मई 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। आज से म्यांमार के राष्ट्रपति भारत के दौरे पर रहेंगे। वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस विधानमंडल पार्टी (सीएलपी) ने बैठक बुलाई है।
उपराष्ट्रपति का गोवा दौरा
शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को गोवा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पणजी में गोवा के राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति सीएसआईआर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, गोवा का दौरा करेंगे।
म्यांमार के राष्ट्रपति का भारत दौरा
म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग आज से भारत के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा 3 जून तक का है। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे और एक बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे। यह यात्रा राष्ट्रपति मिन की मौजूदा पद पर रहते हुए भारत की पहली यात्रा है। इस दौरे में वह शनिवार को बिहार के बोधगया जाएंगे, जहां वे धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का दौरा करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
कर्नाटक में सीएलपी की बैठक
कर्नाटक कांग्रेस विधानमंडल पार्टी (सीएलपी) ने शनिवार को शाम 4 बजे बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया करेंगे। इसमें KPCC अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार, AICC महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, एन. एस. बोसराजु तथा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष शामिल होंगे। इस बैठक के बाद कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार के नाम का एलान हो सकता है।
नौसेना शौर्य संग्रहालय का लोकार्पण
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौसेना शौर्य संग्रहालय (नौसेना शौर्य वाटिका) का लोकार्पण करेंगे। राज्य के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि नौसेना शौर्य वाटिका पार्क नहीं, बल्कि हमारी सेना के बहादुर सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का प्रयास है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
खेल मंत्री का मेघालय दौरा
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मेघालय के दौरे पर हैं। इस दौरान वह शनिवार को मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा के साथ शिलांग में एकीकृत बहुउद्देशीय इनडोर खेल परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। 132.9 करोड़ रुपये की परियोजना लागत से विकसित किया जा रहा एकीकृत बहुउद्देशीय इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एक आधुनिक बहु-कार्यात्मक खेल सुविधा के रूप में डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री 39वें राष्ट्रीय खेल 2026 से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष नतीन नवीन उत्तराखंड दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का तीसरा दिन है। सुबह 11 बजे वे शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में विकसित भारत 2047 में उच्च शिक्षा का महत्व एवं योगदान कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। इसी दौरान वे कॉलेज के ऑडिटोरियम का लोकार्पण भी करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)