फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3-year-old boy’s body found in washing machine, neighbour held for murder in Tamil Nadu news updates

दरिंदरगी की हदें पार: तमिलनाडु में पड़ोसी के साथ दुश्मनी 3 साल के बच्चे पर पड़ी भारी, वॉशिंग मशीन में मिला शव

Tue, 10 Sep 2024 09:29 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 10 Sep 2024 09:29 AM IST
सार

तिरुनेलवेली जिले के राधापुरम के पास अथुकुरिची इलाके के विग्नेश मजदूरी करते हैं। उनका एक तीन साल का बेटा पास के आंगनवाड़ी स्कूल में पढ़ता था। सोमवार सुबह बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। 
 

विज्ञापन
3-year-old boy’s body found in washing machine, neighbour held for murder in Tamil Nadu news updates
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु में दरिंदगी की सारी हदें पार हो गईं। यहां एक महिला ने अपने पड़ोसी से दुश्मनी के चलते तीन साल के मासूम की हत्या कर दी। उसके बाद भी चैन नहीं आया तो उसके शव को बोरी में डालकर वॉशिंग मशीन में छिपा दिया। हालांकि, 40 की महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मानसिक रूप से अस्थिर थी महिला
घटना तिरुनेलवेली जिले के राधापुरम इलाके की है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध महिला का बच्चे के परिवार के साथ तनावपूर्ण संबंध था और हाल ही में अपने बेटे की मृत्यु के बाद से वह मानसिक रूप से अस्थिर थी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह बच्चा गायब मिला
तिरुनेलवेली जिले के राधापुरम के पास अथुकुरिची इलाके के विग्नेश मजदूरी करते हैं। उनका एक तीन साल का बेटा पास के आंगनवाड़ी स्कूल में पढ़ता था। सोमवार सुबह बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। जब मां राम्या उसे आंगनवाड़ी ले जाने के लिए बाहर आईं, तभी पता चला कि संजय गायब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक परिवार ने बच्चे को खोजा
बच्चे के नहीं मिलने पर पिता ने उसकी तलाश शुरू की। एक घंटे से अधिक समय तक तलाश करने के बाद जब बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने इलाके के आसपास के जलाशयों में तलाश की। बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर माता-पिता ने राधापुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने कहा, 'परिवार को अपने पड़ोसी पर शक था क्योंकि उनका उनसे विवाद चल रहा है। इसी जानकारी के आधार पर 40 साल की थंगम नाम की महिला से उसके घर पर जाकर पूछताछ की। महिला की बातों से पुलिस को उस पर शक हुआ, जिसके बाद घर की तलाशी ली। तलाशी करने पर वॉशिंग मशीन के अंदर से मासूम बच्चे का शव मिला।' 


महिला ने क्यों की हत्या?
जिला एसपी एन सिलंबरासन और डीएसपी आर योगेश कुमार समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा कि महिला ने अपने बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के लिए विग्नेश के परिवार को जिम्मेदार ठहराया था, जिससे दुश्मनी और बढ़ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed