{"_id":"5e337daa8ebc3e4ae83b9e40","slug":"29-years-old-man-to-be-hanged-convicted-of-rape-and-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 को फांसी पर चढ़ेगा तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म-हत्या का दोषी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
29 को फांसी पर चढ़ेगा तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म-हत्या का दोषी
Fri, 31 Jan 2020 06:36 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 31 Jan 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने वाला 22 वर्षीय युवक 29 फरवरी को फांसी पर चढ़ाया जाएगा। एक स्थानीय अदालत ने अक्तूबर, 2018 के इस मामले में दोषी ठहराए गए युवक के खिलाफ गुरुवार को डेथ वारंट जारी कर दिया। आरोपी युवक अनिल यादव बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन
सरकारी अपीलकर्ता नयन सुखदवाला ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायधीश पीएस काला ने अनिल यादव को 29 फरवरी की सुबह 4.30 बजे साबरमती जेल में मौत होने तक फांसी पर लटकाए रखने के लिए डेथ वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
अदालत ने यादव को इस मामले में दोषी ठहराते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मृत्युदंड दिया था। इस सजा के खिलाफ अपील को गुजरात हाईकोर्ट ने भी 27 दिसंबर को खारिज कर दिया था। यादव ने हाईकोर्ट की तरफ से अपने मृत्युदंड की पुष्टि किए जाने के खिलाफ अभी तक सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल नहीं की है।
विज्ञापन
बता दें कि सूरत शहर के गोदादारा क्षेत्र में एक तीन वर्षीय बच्ची 14 अक्तूबर, 2018 की रात को अपने घर से गायब हो गई थी। पुलिस को एक दिन बाद बच्ची का शव उसी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक बंद कमरे में से मिला था। यह कमरा बिहार से मजदूरी के लिए यहां आकर रहने वाले अनिल यादव का था, जो मौके से फरार था। यादव को शव मिलने के पांच दिन बाद बिहार के बक्सर जिले में उसके गांव से गिरफ्तार किया गया था।