{"_id":"5d0f1b488ebc3e5c1d11df72","slug":"28-year-old-woman-and-her-two-children-died-after-tree-collapsed-on-their-home-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में घर की छत पर पेड़ गिरने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में घर की छत पर पेड़ गिरने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत
Sun, 23 Jun 2019 11:57 AM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में नीम का पेड़ घर की छत पर गिरने से शनिवार को एक 28 साल की महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई है। महिला के घर की छत टीन की थी। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
एक अधिकारी ने बताया कि घटना घाटपुरी क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में सुबह करीब सवा सात बजे की है। शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के इस्पेक्टर रविंद्र देशमुख ने बताया कि पीड़ितों की पहचान श्रद्धा गुनवंत हीरादर, उसकी तीन साल की बेटी श्रुति और दो साल के बेटे ऋषिकेश के तौर पर हुई है।
अधिकारी का कहना है, "यहां बारिश और तूफान के कारण संभवतः पेड़ की नींव कमजोर हो गई। जिसके बाद यह टीन की छत वाले मकान पर गिर गया। इस घटना में महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। इन्हें खामगांव उप जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।"