फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   28 people dead in foreign civilian camp in Assam says Nityanand rai

विदेशी नागरिक शिविरों में हुई 28 लोगों की मौत बीमारी से हुई: नित्यानंद राय 

Wed, 27 Nov 2019 10:45 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 27 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
28 people dead in foreign civilian camp in Assam says Nityanand rai
राज्यसभा
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में स्पष्ट किया कि असम में नजरबंद कर शिविरों में रखे गए 28 लोगों की मौत किसी भय या दवा कारण नहीं बल्कि विभिन्न बीमारियों के चलते हुई है। दरअसल असम में गैरकानूनी तरीके से रहने वाले विदेशी नागरिकों को नजरबंदी के लिए संचालित छह शिविरों में रखा गया था। गृहराज्य मंत्री ने बताया कि इन शिविरों में 2016 से 13 अक्तूबर तक 28 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


गृहराज्य मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान जवाब में बताया कि छह शिविरों में 988 विदेशी नागरिकों को रखा गया है। पूरक प्रश्र के जवाब में मंत्री ने बताया कि 28 मृतकों को हर्जाना नहीं दिया जा सकता है। ये सभी गैरकानूनी ढंग से देश में आकर रहने वाले थे जिन्हें पकड़े जाने पर नजरबंदी में रखा गया। इस दौरान बीमारी के कारण उनकी मौत हुई है लिहाजा मुआवजा या हर्जाना देने का कोई प्रावधान नहीं है। ये ऐसे लोग हैं जो बिना कागजात या पासपोर्ट के आ जाते हैं या उनकी समय सीमा समाप्त होने के बाद भी देश में रह रहे होते हैं हम इन्हें गैरकानूनी मानते हैं। 
विज्ञापन


नित्यानंद राय ने इस शिविरों में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध न होने की बात को गलत ठहराते हुए बताया कि असस सरकार ने जानकारी दी है कि नजरबंदी शिविरों में सभी मूलभूत सुविधाएं और चिकित्सा मुहैया कराई जाती है। शिविरों में मेडिकल कर्मचारियों के साथ अस्पताल की सुविधाएं भी मुहैया कराई जाती है। शिविर में मौजूद बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed