{"_id":"5feca449c0cabb54b357f9d1","slug":"28-lakh-rupees-cheated-from-retired-police-officer-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी से 28 लाख की ठगी, तीन के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी से 28 लाख की ठगी, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 30 Dec 2020 09:32 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 30 Dec 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में एक सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के साथ एक दंपति समेत तीन लोगों ने कैंटीन का ठेका दिलाने का वादा कर कथित रूप से 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
तीनों तीन साल से अधिक समय से ठाणे जिले के अंबरनाथ में आयुध कारखाने में फूड कैंटीन चलाने का ठेका दिलाने के बहाने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी से पैसे ऐंठते रहे, लेकिन उन्होंने अपने वादे को कभी पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
चीतलसार थाना के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर, आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात से संबंधित आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़ित ने तीनों को 28 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन कैंटीन का अनुबंध उन्हें कभी नहीं मिल पाया। पुलिस ने आरोपियों के नाम रोहित शेट्टी, भगवान रामदास पवार और उसकी पत्नी पल्लवी पवार बताए हैं।
संयोग से, ये तीनों उन पांच लोगों में भी शामिल थे, जिन पर जिले की कासरवडावली पुलिस ने दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक एनआरआई होटल व्यवसायी के साथ 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।