फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   279 Policeman corona infected in a week in mumbai

महाराष्ट्र : मुंबई में एक हफ्ते में 279 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, अब तक 101 की मौत

Wed, 14 Apr 2021 06:38 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 14 Apr 2021 06:38 AM IST
सार

  • अब तक 101 पुलिसकर्मियों की मौत
  • 7442 पुलिसकर्मियों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है

विज्ञापन
279 Policeman corona infected in a week in mumbai
Mumbai Police - फोटो : PTI (File)

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर बड़ी संख्या पुलिसकर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया है। मुंबई में एक हफ्ते में 279 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 101 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


मुंबई के लगभग 70 फीसदी पुलिसकर्मियों को कोरोना का टीका लग चुका है। फिर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। बीते रविवार को कोरोना की चपेट में आए एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी। मुंबई में बीते 11 अप्रैल तक 7,997 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन


हालांकि इसमें से 7442 पुलिसकर्मियों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है लेकिन 454 पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में 11 अप्रैल तक 30,756 पुलिसकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। इसमें 2690 पुलिस अधिकारी और 28,066 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भयावह : महाराष्ट्र-मप्र में ऑक्सीजन की भारी कमी, कुल 12 मरीजों की मौत

इसके अलावा करीब 17,351 पुलिसकर्मियों को टीके की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। दूसरी डोज लेने वालों में 1325 पुलिस अधिकारी और 16,026 पुलिस सिपाही शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed