आज के दिन: गोवा में स्मृति स्मारक का उद्घाटन करेंगे रक्षा मंत्री, दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त होगी जारी
नमस्कार! आज है बुधवार, 26 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 26 अगस्त 2026 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पत्रादेवी में हुतात्मा स्मृति स्मारक का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली सरकार दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी करेगी।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गोवा दौरा
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार की सुबह 10:30 बजे पत्रादेवी में हुतात्मा स्मृति स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इस स्मारक की स्थापना गोवा मुक्ति आंदोलन के शहीदों और राष्ट्र के लिए उनके बलिदान को एक चिरस्थायी श्रद्धांजलि के रूप में की गई है। पात्रादेवी का गोवा की मुक्ति के इतिहास में एक विशेष स्थान है। यहीं, पर स्वतंत्रता संग्राम के निर्णायक अध्यायों में से एक की उत्पत्ति हुई, जिसने इस स्थल को साहस, बलिदान और पुर्तगाली शासन से गोवा को मुक्त कराने के सामूहिक संकल्प का एक शक्तिशाली प्रतीक बना दिया।
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त आज होगी जारी
दिल्ली में भाजपा ने सरकार बनने पर दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था। इसकी पहली किस्त आज जारी होगी। सरकार ने तय किया है कि इसका लाभ केवल उस महिला को मिलेगा, जो 21 से 60 वर्ष की आयु की हो और स्वयं या उसका परिवार कम से कम 10 वर्ष से दिल्ली में रह रहा हो। परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। एक परिवार से केवल एक महिला को ही योजना का लाभ मिलेगा और परिवार की सबसे बड़ी पात्र महिला को प्राथमिकता दी जाएगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
मिलाद-उन-नबी आज
मिलाद-उन-नबी को ईद-ए-मिलाद या बारावफात भी कहते हैं। मिलाद-उन-नबी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए इस साल यह खास मौका बुधवार को है। दिल्ली सरकार की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में भी 26 अगस्त को मिलाद-उन-नबी की छुट्टी घोषित की गई है। इस मौके पर दिल्ली की कई ऐतिहासिक मस्जिदों में नमाज, दुआ, धार्मिक कार्यक्रम और सीरत-ए-पाक से जुड़े आयोजन देखने को मिल सकते हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)