फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   25 march big news all day long update on amarujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 25 Mar 2019 06:56 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 25 Mar 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
25 march big news all day long update on amarujala
Top News
आदिवासियों को बेदखल करने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट सोमवार को वन क्षेत्र से आदिवासियों को बेदखल करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में वन भूमि को उस क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति के अलावा किसी अन्य को नहीं देने और भूमि के गैर कानूनी अधिग्रहण की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की गई है।

पढ़ें पूरी खबर-

विजय संकल्प सभा से भाजपा का चुनावी शंखनाद, आज देश भर में 250 रैलियां करेंगे दिग्गज नेता

भाजपा ने विजय संकल्प सभा के जरिये रविवार को देश भर में चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी समेत सभी दिग्गज नेताओं ने 250 रैलियां कर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस अभियान के तहत पार्टी नेता मंगलवार को 250 जनसभाएं और रैलियां करेंगे।  
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट काटने का शतक लगाएगी भाजपा, यूपी की बाकी सीटों सहित हरियाणा, दिल्ली का फैसला आज

अब तक 50 मौजूदा सांसदों को टिकट से वंचित कर चुकी भाजपा करीब इतनी ही संख्या में मौजूदा सांसदों को चुनाव मैदान से बाहर करेगी। उत्तर प्रदेश में करीब 16 और सांसदों के टिकट कटने के आसार हैं। जबकि केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली और हरियाणा में कम से कम 4-4 सांसदों, जबकि मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में 3-3 सांसदों का टिकट काटने का संकेत दिया है। 


पढ़ें पूरी खबर-

पहली बार विदेशी एयर शो में दिखेगा भारतीय स्वदेशी सुपरसोनिक विमान तेजस

विश्व में सबसे हल्के सुपरसोनिक लड़ाकू विमान का दर्जा हासिल करने वाला स्वदेश निर्मित तेजस पहली बार विदेश में अपनी हवाई गतिविधियां दिखाने जा रहा है। तेजस मलेशिया में 26 मार्च से शुरू होने जा रही 5 दिवसीय लंगकावी इंटरनेशनल मेरीटाइम एंड एयरोस्पेस प्रदर्शनी (लीमा) में भाग लेगा। इसके लिए भारतीय वायुसेना का भी मलेशिया पहुंच गया है।

पढ़ें पूरी खबर-

उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में हो सकता है बिजली संकट

उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में अगले कुछ महीनों में भारी बिजली संकट पैदा हो सकता है। इन राज्यों ने निजी बिजली कंपनियों से खरीदी गई बिजली का भुगतान नहीं किया है। यह बकाया बढ़कर करीब 60 हजार करोड़ रुपये हो चुका है। इसके चलते निजी क्षेत्र की दर्जन भर से ज्यादा बिजली निर्माता कंपनियों में भारी आर्थिक संकट पैदा हो गया है। 

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed