फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian indigenous supersonic aircraft Tejas will be seen for the first time in the Air Show

पहली बार विदेशी एयर शो में दिखेगा भारतीय स्वदेशी सुपरसोनिक विमान तेजस

Mon, 25 Mar 2019 03:31 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 25 Mar 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
Indian indigenous supersonic aircraft Tejas will be seen for the first time in the Air Show
tejas - फोटो : अमर उजाला
विश्व में सबसे हल्के सुपरसोनिक लड़ाकू विमान का दर्जा हासिल करने वाला स्वदेश निर्मित तेजस पहली बार विदेश में अपनी हवाई गतिविधियां दिखाने जा रहा है। तेजस मलेशिया में 26 मार्च से शुरू होने जा रही 5 दिवसीय लंगकावी इंटरनेशनल मेरीटाइम एंड एयरोस्पेस प्रदर्शनी (लीमा) में भाग लेगा। इसके लिए भारतीय वायुसेना का भी मलेशिया पहुंच गया है।
विज्ञापन


बता दें कि एयरोनॉटिकल डवलपमेंट एजेंसी (एडीए) की तरफ से भारतीय वायुसेना व भारतीय नौसेना के लिए डिजाइन किए गए तेजस का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने पूरी तरह भारत में ही किया है। यह देश का पहला स्वदेश निर्मित लड़ाकू विमान है, जिसे लीमा एयर शो में पेश करने के पीछे भारत की योजना मलेशिया को इसे खरीदने के लिए आकर्षित करने की है। 
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना भी इस मेरीटाइम एयरो एक्स्पो में पहली बार भाग ले रही है। लीमा एयर शो में भागीदारी के लिए भारतीय वायुसेना का दल 22 मार्च को कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन से म्यामांर की राजधानी यंगून के रास्ते मलेशिया के लंगकावी के लिए रवाना हुआ था। भारतीय वायुसेना का दल इस दौरान रॉयल मलेशियाई एयरफोर्स के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी करेगा, जिसमें दोनों सेनाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना ने रविवार को अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल पर लंगकावी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपनी फाइनल अभ्यास उड़ान भरते तेजस का वीडियो पोस्ट किया। साथ ही लिखा कि भारतीय वायुसेना में शामिल किया जा चुका स्वेदशी सुपरसोनिक हल्का लड़ाकू विमान तेजस लंगकावी में लंगकावी में पहली बार हवाई उड़ान पेश करेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed