फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   25 Deputy Commandant of CRPF got promoted to Second in Command

नए साल पर तोहफा: नववर्ष के पहले दिन CRPF के 25 'डिप्टी कमांडेंट' को मिली पदोन्नति, 'सेकंड इन कमांड' बनकर देंगे ड्यूटी

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Sat, 01 Jan 2022 04:50 PM IST
सार

इस पदोन्नति का आदेश 31 दिसंबर 2021 को जारी हुआ है। पदोन्नत किए गए 25 डिप्टी कमांडेंट में से चार अधिकारियों को 'शील्ड कवर' में पत्र मिला है। इसका मतलब है कि इन अफ़सरों से संबंधित कोई विभागीय औपचारिकता बाकी है। यह भी हो सकता है कि किसी मामले में इन अधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही हो। उन्हें अपने बल मुख्यालय से विजिलेंस क्लीयरेंस न मिली हो...

विज्ञापन
25 Deputy Commandant of CRPF got promoted to Second in Command
सीआरपीएफ - फोटो : CRPF Facebook

विस्तार

देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' के 25 डिप्टी कमांडेंट (डीसी) को नववर्ष के पहले ही दिन पदोन्नति का तोहफा मिल गया है। इन्हें 'सेकंड इन कमांड' (टू-आईसी) बनाया गया है। अभी ये अधिकारी जिस भी यूनिट, बटालियन या प्रतिनियुक्ति पर किसी दूसरे बल में तैनात हैं, उन्हें वहीं पर नया रैंक दे दिया गया है। पदोन्नति मिलने के फौरन बाद इन अधिकारियों का तबादला नहीं किया जाएगा। इसे लेकर सीआरपीएफ मुख्यालय बाद में आदेश जारी करेगा। सीआरपीएफ के डीसी, लंबे समय से इस पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे।  

विज्ञापन

चार अफसरों को शील्ड कवर में पत्र

इस पदोन्नति का आदेश 31 दिसंबर 2021 को जारी हुआ है। पदोन्नत किए गए 25 डिप्टी कमांडेंट में से चार अधिकारियों को 'शील्ड कवर' में पत्र मिला है। इसका मतलब है कि इन अफ़सरों से संबंधित कोई विभागीय औपचारिकता बाकी है। यह भी हो सकता है कि किसी मामले में इन अधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही हो। उन्हें अपने बल मुख्यालय से विजिलेंस क्लीयरेंस न मिली हो। जिन अधिकारियों को 'शील्ड कवर' में पत्र मिला है, उनमें बिपिन कुमार, विवेक कुमार सिंह, अनामी शरण और रितेश कुमार सिंह का नाम शामिल है।   

विज्ञापन


अन्य अधिकारी, जो टू-आईसी बने हैं, उनमें संजय कुमार, गजेंद्र बहादुर सिंह, राजेश कुमार सिंह, कुलदीप सिंह चाहर, संजीव कुमार सिंह, अजय दलाल, अरीच्छे एंथोनी महिओ, अरुण कुमार, विवेकानंद सिंह, अरुण कुमार सिंह, अयोध्या सिंह, राजीव सिंह, अरविंद सिंह यादव, श्याम कुमार चौधरी, इथापे पंडित कृष्ण राव, विक्रम कुमार, सदन कुमार, राजेंद्र कुमार, रामेश्वर यादव, पवन कुमार और सुबोध कुमार शामिल हैं। अब इन अफसरों की पदोन्नति होने के बाद सहायक कमांडेंट को डिप्टी कमांडेंट बनाया जाएगा। हालांकि 'पदोन्नति' नीति को लेकर कैडर अफसर खुश नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 से 15 साल में प्रमोशन

सीआरपीएफ के अनेक कैडर अधिकारी पदोन्नति में देरी, ओजीएएस और एनएफएफयू को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुके हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में भी इसे लेकर कई मामले लंबित हैं। अदालत के हस्तक्षेप से ही कैडर अधिकारियों को एनएफएफयू का फायदा मिल सका है। बल में मौजूदा पदोन्नति का स्तर ऐसा है कि सहायक कमांडेंट के पद पर भर्ती हुआ अधिकारी 30 साल बाद ही डीआईजी बन पाता है। बहुत से कैडर अधिकारी ऐसे भी हैं, जो कुछ ही समय तक डीआईजी रहे और रिटायर हो गए। कमांडेंट बनने के लिए 20 साल से ज्यादा वक्त लग रहा है। सहायक कमांडेंट के बाद पहला प्रमोशन डिप्टी कमांडेंट का होता है, आज की स्थिति में दूसरा रैंक लेने के लिए कैडर अफसरों को 12 से 15 साल का वक्त लग जाता है। नतीजा, अनेक कैडर अधिकारी त्यागपत्र देकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों में जॉब करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed