फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   25,000 km of roads in the country would become in This year

इस साल ढाई गुना ज्यादा बनेंगी देश में सड़कें, 25,000 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य

Thu, 21 Apr 2016 04:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 04:14 AM IST
विज्ञापन
25,000 km of roads in the country would become in This year

सड़क निर्माण की तेज गति से उत्साहित केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चालू वर्ष केदौरान सड़क बनाने के लक्ष्य में ढाई गुना की बढ़ोतरी कर दी है। इस दौरान सड़कें भी ज्यादा बनेंगी और ज्यादा परियोजनाओं के ठेके भी जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2016-17 के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों के अवार्ड और निर्माण के लक्ष्य में 2.5 गुना बढ़ोतरी की गई है। बीते वर्ष मंत्रालय के अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित गडकरी ने विश्वास व्यक्त जताया है कि पिछले वर्ष सड़क निर्माण ने जो रफ्तार पकड़ी थी, वह कम न हो बल्कि इसे और गति मिले। उन्होंने 2016-17 में 25,000 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाओं के ठेके जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्ष 2015-16 में 10,000 किलोमीटर सड़कों के ठेके छोड़े गए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चालू वर्ष केदौरान 15,000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है, जबकि पिछले वर्ष 6,000 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण हुआ था। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस साल जिन परियोजनाओं के लिए ठेका छोड़ा जाना है, उनमें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)  की 15,000 किलोमीटर सड़कें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा सीधे राजमार्ग मंत्रालय के तहत बनने वाली सड़कों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एनएचआईडीसीएल) के तहत 10,000 किलोमीटर सड़कों की परियोजना का ठेका छोड़ा जाएगा। इस साल सड़क बनाने के लक्ष्य में 8,000 किलोमीटर सड़क एनएचएआई का होगा जबकि मंत्रालय द्वारा सीधे बनने वाली और एनएचआईडीसीएल की सड़कों की लंबाई 7,000 किलोमीटर होगी। 

 राजमार्ग के निर्माण के लिहाज से वर्ष 2015-16 सकारात्मक उपलब्धि वाला साल रहा है। इस दौरान कुल मिलाकर 10,000 किलोमीटर सड़कों के लिए ठेका जारी किया गया है। केन्द्रीय राजमार्ग मंत्रालय के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। यही नहीं, इस साल 6,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण भी पूरा हुआ। मतलब हर दिन 16 किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनीं। इससे पहले तो यह आंकड़ा 10 से नीचे ही रहता था। 


अधिकारियों का कहना है कि नितिन गडकरी ने अनेक नीतिगत हस्तक्षेपों के जरिये सड़क परियोजनाओं में तेजी लाई। इनमें मंत्रालय को आपूर्ति की प्रणाली में निर्णय लेने का अधिकार दिया जाना, परियोजनाओं के अनुमोदन की सीमा रेखा में बढ़ोतरी, अंतर-मंत्रालयी समन्वय निकास नीति में वृद्धि, हाइब्रिड एनुइटी मॉडल की तरह नए मॉडल को बढ़ावा देना, बीओटी परियोजनाओं के लिए कंशेसन एग्रीमेंट में संशोधन आदि शामिल हैं। इसके अलावा बीओटी प्रणाली में ठप  पड़ी राजमार्ग परियोजना के लिए कंशेसनायरों को युक्तिसंगत मुआवजा देने का भी नियम बना। तभी तो नितिन गडकरी ने हर रोज 100 किलोमीटर  सड़क बनाने का लक्ष्य तय किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed