फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   24 Aug 2018: News that will benefit you

खुशखबर : नकारात्मक खबरों से हटकर जानिए उन खबरों को जिनसे होगा आपका फायदा

Fri, 24 Aug 2018 04:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Aug 2018 04:49 AM IST
विज्ञापन
24 Aug 2018: News that will benefit you
खुशखबर।

नकारात्मक खबरों से हटकर अमर उजाला डॉट कॉम आपके लाया है सकारात्मक खबरों का नया पिटारा, जहां हम कराएंगे आपका फायदा। खबर वही जो आपके फायदे की हो। देश-दुनिया से जुड़ी हर खबर जो कराएगी आपका फायदा। कैशबैक ऑफर की दुनिया में हम बताएंगे कि कैसे सीधे तौर पर हो सिर्फ आपका फायदा। 

विज्ञापन

बहनों के लिए खुशखबर, राखियों पर नहीं लगेगा जीएसटी

24 Aug 2018: News that will benefit you
rakhi

आने वाली 26 अगस्त को राखी का त्योहार है। बाजार में रौनक ही रौनक दिखाई दे रही है। जहां बहनें अपने भाइयों के लिए राखियां तलाश रही हैं, लेकिन इसी बीच बहनों के लिए खुशखबर आई है कि मोदी सरकार राखियों पर जीएसटी नहीं वसूलेगी, यानी रक्षाबंधन पर राखी की खरीदारी के लिए बहनों की पॉकेट पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। इस बारे में केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 'रक्षाबंधन आ रहा है, हमने राखी पर से जीएसटी की छूट दी है और गणेश चतुर्थी को देखते हुए हमने सभी तरह की मूर्तियों, हस्तशिल्प, हथकरघा को भी जीएसटी से अलग रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में फ्लाइट टिकट हो सकती है सस्ती

24 Aug 2018: News that will benefit you
Air Asia flight

त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है और ऐसे में फ्लाइट टिकट सस्ती होने के संकेत मिलते दिख रहे हैं। दरअसल इस साल 30 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक गोवा में हो रही है और उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में सबसे अहम मुद्दा एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) और नैचुरल गैस का हो सकता है। यानि की एयरलाइंस पर बढ़ते आर्थिक नुकसान के कारण एटीएफ को जीएसटी के दायरे में लाने का प्रस्ताव जीएसटी काउंसिल की बैठक में रखा जा सकता है, और अगर ऐसा होता है तो हवाई किराया सस्ता हो सकता है।

विज्ञापन

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2013 : 8678 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी

24 Aug 2018: News that will benefit you
UP Police

एक और खुशशबरी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2013 को लेकर है। जिसमें सेलेक्ट ना होने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशशबरी है। दरअसल इस भर्ती में एक बार फिर से उन्हें नौकरी मिलने की संभावना दिख रही है और वो भी हाईकोर्ट के आदेश पर। इस आदेश के मुताबिक यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस भर्ती के लिए 8678 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अब केवल उनके दस्तावेजों की जांच और चिकित्सा परीक्षा होगी।

देश में जल्द लगेंगे पोर्टेबल पेट्रोल पम्प 

24 Aug 2018: News that will benefit you
पेट्रोल पंप (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पेट्रोल पंप भी अब पोर्टेबल हो रहे हैं। जी हां ये खुशखबर देश के उन गांव, कस्बों और शहरों की है जहां इस तरह के पोर्टेबल पेट्रोल पंपों के जरिए पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री जल्द शुरू होगी। जल्दी ही इन इलाकों में पोर्टेबल पेट्रोल पंपों का निर्माण भी शुरू हो जाएगा, जिससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए ये पेट्रोल पंप एक वरदान की ही तरह साबित होंगे। और ये सब संभव हो सकेगा एलिंज पोर्टेबल पेट्रोल पंप्स की कवायद के तहत। कंपनी ने कहा है कि उसने देश में 1600 करोड़ रुपये के निवेश से चार निर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए चेक कंपनी पेट्रोकार्ड से समझौता किया है।

एशियन गेम्स : महिला टेनिस में अंकिता रैना ने दिलाया ब्रॉन्ज

24 Aug 2018: News that will benefit you
अंकिता रैना - फोटो : indian express

और आखिर में बात करते हैं एशियन गेम्स से मिली खुशखबर की। ये खुशखबर भारत को दी है टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने। अंकिता ने देश को एशियन गेम्स में नौंवा ब्रॉंज मेडल दिलाया है। इसी के साथ ही एशियन गेम्स की वूमन टेनिस स्पर्धा में अंकिता ने भारत की झोली में पहला मेडल डाला।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed