फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   23rd Kargil Vijay Diwas BJP Office JP Nadda Indian Army PM Narendra Modi Latest News Update

23rd Kargil Vijay Diwas: नड्डा बोले- 2014 तक भारतीय सेना 20 साल पीछे थी, मोदी सरकार में बदल गए हालात

Tue, 26 Jul 2022 11:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 26 Jul 2022 11:29 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 8 वर्षों में 36 राफेल लड़ाकू विमान, 28 अपाचे हेलीकॉप्टर व कई और खरीदे गए हैं। अब भारत आयात के बजाय बुलेटप्रूफ जैकेट का निर्यात कर रहा है। हमला करो और फिर हमें रिपोर्ट करो अब यह नीति है।

विज्ञापन
23rd Kargil Vijay Diwas BJP Office JP Nadda Indian Army PM Narendra Modi Latest News Update
JP Nadda - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को कारगिल विजय दिवस पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमने 1971 में बांग्लादेश के रूप में वो हासिल किया, जो दूसरे विश्व युद्ध में किसी को हासिल नहीं हो पाया। 2014 तक भारतीय सेना गोला बारूद, नवीनीकरण, आधुनिकरण के मामले में 20 साल पीछे थी। भारतीय सशस्त्र बलों के पास आधुनिक गोला-बारूद, बुलेटप्रूफ जैकेट और कई अन्य चीजों की कमी थी। उस समय का नेतृत्व क्या कर रहा था? उस दौरान कई रक्षा सौदे घोटाले हुए थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 8 वर्षों में 36 राफेल लड़ाकू विमान, 28 अपाचे हेलीकॉप्टर व कई और खरीदे गए हैं। अब भारत आयात के बजाय बुलेटप्रूफ जैकेट का निर्यात कर रहा है। हमला करो और फिर हमें रिपोर्ट करो अब यह नीति है।
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी। देश की सेनाएं आश्वस्त रह सकती हैं कि राजनीतिक नेतृत्व उनके साथ ईमानदारी से खड़ा रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में निर्णायक नेतृत्व प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में जवाब दिया गया। हालांकि, इसके लिए सबूत मांगने पर उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि आज भारतीय सेना के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों ही बड़े मजबूत हैं, इसलिए कोई उसका मुकाबला नहीं कर सकता है।


नड्डा ने कहा कि भारतीय सेना की ताकत संस्कारों से बनी है और संस्कृति और राष्ट्रीयता उससे जुड़ी हुई हैं, जो किसी अन्य देश की फौज में नहीं मिलती हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अपने देश की खातिर लड़ने का जो जज्बा भारत में है, वह शायद ही किसी अन्य देश की फौज में मिलता है। भारत से कोई भी लड़े, विजय हमारी ही होगी। हमारी ताकत हमारे संस्कारों से बनी है। संस्कृति और राष्ट्रीयता से वह जुड़ी है। यह कहीं और नहीं मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed